*रायपुर, राजधानी की जनहित एवं समाजसेवी संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर द्वारा संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में नियमित रूप से बाटें जा रहे निःशुल्क भोजन वितरण के *424वें दिन* में स्थानीय रायपुर रेल्वे स्टेशन परिसर, फुटपाथ में बेसहारों, लाचार व्यक्तियों के पास पहुँच कर निःशुल्क वितरण किया तथा शासकीय अस्पतालों, डीकेएस अस्पताल में अन्य संभाग, जिला दूर दराज गांव कस्बों से इलाज के लिए आये मरीजों एवं उनके परिजनों को गर्म भोजन उपलब्ध कराया गया।
संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि मानवता के आधार पर संस्था निरंतर रूप से यह कार्य करते आ रही है एवं लंबे समय से अस्पतालों में इलाज के लिए रुके मरीज के परिजनों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की स्थिति में निःशुल्क भोजन सेवा के माध्यम से संस्था द्वारा विगत दो वर्षों से दोनों वक़्त का गर्म भोजन उपलब्ध करावाया जा रहा है।
आज इस सेवा कार्य में संस्थापक, मोहम्मद सज्ज़ाद खान के साथ में पं. अनिल शुक्ल, ज़ुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, राजकुमार साहू एवं अन्य सदस्यों ने अपनी सेवाएं प्रदान की।






![]()


