रायपुर । विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर कान के इलाज में लापरवाही अव्यवस्था सुनाई जांच के लिए मरीजों को भटकना पड़ता है करोड़ों की मशीन है चलाने वाला कोई नहीं तकनीशियन नहीं है डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर नाक कान गला विभाग में विगत 2007 से ऑडियोमेट्री तकनीशियन के पद स्वीकृत है लेकिन आज तक 15 वर्ष हो गए हैं विभाग के द्वारा तक तकनीशियन की भर्ती नहीं किया गया जिससे करोड़ों की मशीन धूल खा रही है मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना के तहत ऑडियो मीटर इंपेडेंस बेरा OAE विभिन्न प्रकार सुनाई जांच की मशीन है यही हाल जिला अस्पताल रायपुर पंडरी में भी है सुनाई जांच की मशीन है वहां पर भी तकनीशियन के पद स्वीकृत हैं अभी तक वहां भी भर्ती नहीं हो पाया है सुनाई जांच हेतु लोगों को भटकना पड़ता है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है की कान के इलाज में छत्तीसगढ़ में क्या स्थिति है पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के द्वारा मेडिकल टेक्निशियन कोर्स चलाया गया ऑडियोमेट्री तकनीशियन कोर्स 1 वर्षीय जिससे 50 से अधिक लोगों ने तकनीशियन कोर्स किया सभी उत्तीर्ण होकर बेरोजगार है माननीय मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय मेडिकल कॉलेज में ऑडियोमेट्री तकनीशियन पद स्वीकृत कर भर्ती किया जाए एवं छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय जिला चिकित्सालय मैं ऑडियोमेट्री तकनीशियन की भर्ती हो जिससे सुनाई जांच हेतु कान की जांच इलाज हेतु मरीजों को लाभ मिल सके जल्द से जल्द भर्ती किया जाए 15 वर्ष से अधिक हो गए हैं कमरे में धूल खा रही है करोड़ों की मशीन एवं जब भी मशीन की खरीदी होती है यह सुनिश्चित किया जाए कि मशीन चलाने वाला तकनीशियन है कि नहीं तकनीशियन नहीं होने की स्थिति पर मशीन की खरीदी नहीं किया जाए ।
