Skip to content
August 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • प्रदेश में शिशु संरक्षण माह 4 मार्च से , 26.41 लाख बच्चों को विटामिन ‘ए’ और 28.34 लाख को आयरन व फोलिक एसिड की खुराक दी जाएगी
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • स्वास्थ्य

प्रदेश में शिशु संरक्षण माह 4 मार्च से , 26.41 लाख बच्चों को विटामिन ‘ए’ और 28.34 लाख को आयरन व फोलिक एसिड की खुराक दी जाएगी

Purushottam Manhare March 3, 2022

रायपुर. 3 मार्च 2022. प्रदेश में आगामी 4 मार्च से 8 अप्रैल तक शिशु संरक्षण माह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान 9 माह से 5 वर्ष तक के 26 लाख 41 हजार बच्चों को विटामिन ‘ए’ की खुराक दी जाएगी। साथ ही प्रदेश भर के 6 माह से 5 वर्ष तक के 28 लाख 34 हजार बच्चों को आयरन एवं फॉलिक एसिड सिरप भी वितरित की जाएगी। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सभी बच्चों तक पहुंचने में मैदानी स्तर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने सभी माता-पिता से अपील की है कि वे अपने 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को सप्ताह में दो बार आयरन सिरप तथा 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को हर छह माह के अंतराल में विटामिन ‘ए’ की खुराक अवश्य दिलाएं।

शिशु संरक्षण माह के दौरान बालोद जिले में 80 हजार 193, बलौदाबाजार-भाटापारा में एक लाख 65 हजार 326, बलरामपुर-रामानुजगंज में 87 हजार 320, बस्तर में 91 हजार 570, बेमेतरा में 96 हजार 456, बीजापुर में 28 हजार 630, बिलासपुर में दो लाख 21 हजार 727, दंतेवाड़ा में 28 हजार 890, धमतरी में 79 हजार 420, दुर्ग में एक लाख 72 हजार 791, गरियाबंद में 88 हजार 175, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 55 हजार, जांजगीर-चांपा में एक लाख 72 हजार 550 और जशपुर में 85 हजार 462 बच्चों को आयरन एवं फोलिक एसिड के सिरप वितरित किए जाएंगे।

कांकेर में 75 हजार 432, कबीरधाम में 98 हजार 536, कोंडागांव में 59 हजार 463, कोरबा में एक लाख 25 हजार 308, कोरिया में 65 हजार 039, महासमुंद में एक लाख सात हजार 866, मुंगेली में 82 हजार 807, नारायणपुर में 14 हजार 312, रायगढ़ में एक लाख 53 हजार 812, रायपुर में दो लाख 45 हजार 017, राजनांदगांव में एक लाख 60 हजार 202, सुकमा में 23 हजार 909, सूरजपुर में 82 हजार 059 और सरगुजा जिले में 86 हजार 393 बच्चों को आयरन और फोलिक एसिड की खुराक दी जाएगी।

आगामी 4 मार्च से शुरू हो रहे शिशु संरक्षण माह में बालोद जिले में 77 हजार 176, बलौदाबाजार-भाटापारा में एक लाख 61 हजार 559, बलरामपुर-रामानुजगंज में 74 हजार 470, बस्तर में 82 हजार 660, बेमेतरा में 92 हजार 827, बीजापुर में 23 हजार 370, बिलासपुर में एक लाख 81 हजार 530, दंतेवाड़ा में 27 हजार 548, धमतरी में 75 हजार 998, दुर्ग में एक लाख 66 हजार 289, गरियाबंद में 59 हजार 781, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 34 हजार 527, जांजगीर-चांपा में एक लाख 66 हजार 702 और जशपुर में 81 हजार 800 बच्चों को विटामिन ‘ए’ की खुराक दी जाएगी।

कांकेर में 72 हजार 315, कबीरधाम में 96 हजार 850, कोंडागांव में 57 हजार 218, कोरबा में एक लाख 20 हजार 625, कोरिया में 62 हजार 187, महासमुंद में एक लाख तीन हजार 916, मुंगेली में 80 हजार 810, नारायणपुर में 13 हजार 771, रायगढ़ में एक लाख 47 हजार 889, रायपुर में दो लाख 39 हजार 435, राजनांदगांव में एक लाख 54 हजार 296, सुकमा में 22 हजार 799, सूरजपुर में 79 हजार 032 तथा सरगुजा जिले में 83 हजार 197 बच्चों को इस दौरान विटामिन ‘ए’ की खुराक पिलाई जाएगी।

*क्यों जरूरी है विटामिन ‘ए’ और आयरन*

विटामिन ‘ए’ ऐसा पोषक तत्व है जो शरीर को सुचारू रूप से कार्य करने में सहायता प्रदान करता है। विशेषकर आंखों व त्वचा के लिए विटामिन ‘ए’ जरूरी पोषक तत्व है। इसी प्रकार आयरन भी एक सूक्ष्म पोषक तत्व है, जो शरीर में पाए जाने वाले लाल रक्त कणिकाओं में हीमोग्लोबिन, जो मुख्य रूप से लौह तत्व एवं प्रोटीन का बना होता है, को लालिमा प्रदान करता है। जब शरीर में लौह तत्व की कमी होती है तो रक्त में हीमोग्लोबिन नहीं बन पाता है जिससे रक्त की कमी हो जाती है। रक्त में लौह तत्व की कमी को ही एनीमिया कहते है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news Raipur

Post navigation

Previous रूस यूक्रेन युद्ध विराम के लिए भारत को मध्यस्थता करनी चाहिए। विश्व गुरु बनने से पहले जरूरी है विश्व शांति दूत बने- राजेन्द्र बंजारे
Next छत्तीसगढ़ में तीन साल में 10 गुना बढ़ गया मक्के का रकबा

Related Stories

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026
3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप

August 1, 2026
दंतेवाड़ा के युवा नेता विमल सलाम बने छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा के युवा नेता विमल सलाम बने छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव*

July 30, 2026

Recent Posts

  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Cat Casino – мир азарта, где удача становится судьбой
  • Yeni başlayanlara özel fırsatlar EGT slot oyna demo içinde

You may have missed

961784951785641256
  • Uncategorized

961784951785641256

August 2, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026
3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप

August 1, 2026
Cat Casino – мир азарта, где удача становится судьбой
  • Uncategorized

Cat Casino – мир азарта, где удача становится судьбой

July 30, 2026

Recent Posts

  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Cat Casino – мир азарта, где удача становится судьбой
  • Yeni başlayanlara özel fırsatlar EGT slot oyna demo içinde
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.