रायपुर। सिंधी (हिंदू) चैत्र मास के प्रथम पर्व चेट्रीचंड महोत्सव अवसर पर अपने इष्ट देव भगवान झूलेलाल के अवतरण दिवस अवसर पर हिंद स्पोर्टिंग लाखेनगर मैदान पर लगातार 55वें वर्ष पर्व मनाने पूर्व तैयारी हेतु आज चेट्रीचंड महोत्सव समिति, सिंधी समाज रायपुर की आम बैठक का आयोजन संत कंवरराम पूज्य सिंधी धर्मशाला लाखेनगर में रखा गया । समिति के प्रवक्ता दिनेश अठवानी ने बताया।
नगर की सभी सिंधी पंचायतों ने बैठक में हिस्सा लिया।।इस वर्ष यह निर्णय लिया गया कि 2अप्रेल भगवान झूलेलाल के अवतरण दिवस अवसर पर प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी लाखेनगर मैदान पर सर्वप्रथम 2 अप्रेल प्रातः भगवान झूलेलाल की पूजा अर्चना-पंजड़ा गाकर, 12बजे विशाल भंडारा का आयोजन रखा गया है।।मुख्य कार्यक्रम के रूप में मैदान से बहराणा साहेब व 11झांकियों के साथ संत समाज की उपस्थिति में जुलूस निकाला जाएगा।। झांकियों में मुख्य रूप से सिंधु संस्कृति एवं देश की आजादी में सिंधी समाज के योगदान को प्रमुख रूप से चित्रांकन कर दर्शाया जाएगा।। शोभायात्रा का मार्ग प्रशासन की मंजूरी के अनुसार नगर में पूर्व की तरह ही मार्ग पर निकाला जाएगा।।विगत 8वर्षों की तरह इस वर्ष भी पूरी शोभायात्रा के दौरान सम्पूर्ण मार्ग पर सफाई का जिम्मा सामाजिक संस्था बढ़ते कदम ने लिया है।।वे एक ही वेशभूषा में इसे सम्पन्न करेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से समिति के प्रमुख मुखी मनूमल,छग सिंधी पंचायत के अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी,आनंद कुकरेजा,वरिष्ठ डा भीमनदास बजाज,लख्मीचंद गुलवानी , लालचंद गुलवानी,भाई गोबिंदसिंह,भाई अमरलाल, भाई मुरलीधर उदासीन,भाई राजकुमार , झामनदास अठवानी, दीपक कृपलानी, महेश पृथवानी,बलराम मंधानी,जय केसवानी, मनीष वाधवानी,शंकर बजाज,इंदर दोदवानी,घनश्याम अठवानी,शंकर अठवानी, दीपक डोडवानी,अशोक कुकरेजा, राजू तारवानी,मुखी श्याम रूपरेला,संतराम बजाज,मोटूमल अडवानी,आदि 150प्रतिनिधी उपस्थित रहे।








