संदीप छाबड़ा खरोरा
खरोरा ..होली त्योहार के क़रीब आते ही आज नगर के आला अधिकारियों द्वारा शांति समिति की बैठक आहूत की गई जिसमें मुख्य रूप से तहसीलदार कृष्ण कुमार साहू , नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रविंद्र शुक्ला, थाना खरोरा से उपनिरीक्षक ज़हीर अहमद उपस्थित थे।







![]()


तहसीलदार कृष्ण कुमार साहू ने शासन कि गाइडलाइन के बारे में जानकारी दी, और उन्हें अच्छे से विधिवत पालन करने के निर्देश दिए । बैठक में नगर के गणमान्य नागरिक,नगर पंचायत उपाध्यक्ष पन्ना लाल देवांगन, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बबलू भाटिया,नगर के सभी पत्रकार बंधु एवं तहसील क्षेत्र के समस्त कोटवार उपस्थित थे।
