Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • सिविल लाईन पुलिस ने अपहृत 03 वर्षीय मासूम को उत्तराखण्ड के देहरादून से किया गया सकुशल दस्तयाब, प्रकरण में 02 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार
  • Latest
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़

सिविल लाईन पुलिस ने अपहृत 03 वर्षीय मासूम को उत्तराखण्ड के देहरादून से किया गया सकुशल दस्तयाब, प्रकरण में 02 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Purushottam Manhare March 20, 2022

रायपुर । 10दिनों में सिविल लाईन पुलिस ने अपहृत 03 वर्षीय मासूम को उत्तराखण्ड के देहरादून से सकुशल बरामद कर लिया । प्रकरण में 02 अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी बजरंग सोनवानी ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09.03.22 को वह अपने 03 वर्षीय पुत्र सुभाष सोनवानी के साथ रात्रि में राजेन्द्र नगर स्थित बूढ़ी माई मंदिर के पास रोड़ किनारे झोपडी में सोया था कि किसी अज्ञात आरोपी द्वारा उसके 03 वर्षीय पुत्र सुभाष सोनवानी का अपहरण कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 153/22 धारा 363 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 03 वर्षीय मासूम की अपहरण की घटना की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय  प्रशांत अग्रवाल द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध  अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन वीरेन्द्र चतुर्वेदी, प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट  गिरीश तिवारी एवं थाना प्रभारी सिविल लाईन  सत्यप्रकाश तिवारी को अज्ञात आरोपी की पतासाजी करते हुए बच्चे को सकुशल दस्तयाब करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की एक विशेष टीम का गठन कर अज्ञात आरोपी एवं अपहृत की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया।

अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी एवं अपहृत को छुड़ाने में लगी विशेष टीम द्वारा सर्वप्रथम घटना स्थल जाकर निरीक्षण किया गया एवं अलग – अलग कार्य हेतु टीमों का अलग – अलग गठन कर कार्य विभाजन किया गया। अलग – अलग टीमें बनाकर टीमों को सी.सी.टी.व्ही. फुटेज संग्रहण, तकनीकी विश्लेषण, अपहृत के संबंध में स्थानीय जानकारी एकत्रित करने सहित अन्य कार्यो में लगाया गया। सी.सी.टी.व्ही. फुटेज संग्रहण में लगी टीम को घटना स्थल पर एक दोपहिया वाहन में संदिग्ध का फुटेज प्राप्त होने पर वाहन के जाने वाले मार्गो को फॉलो करते हुए मार्ग मंे लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को लगातार खंगालते हुए 1,000 से भी अधिक सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही रेलवे स्टेशन व टोल प्लाजा मंे लगे कैमरों के फुटेजों का भी अवलोकन किया गया, जिसमें अज्ञात आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए। इसके साथ ही तकनीकी विश्लेषण करने वाली टीम को भी विश्लेषण के दौरान अज्ञात आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर फुटेज एवं तकनीकी विश्लेषण दोनों का मिलान करते हुए अंततः आरोपी की उपस्थिति उत्तराखण्ड़ के देहरादून में होना पाया गया।

आरोपी की उपस्थिति देहरादून में होना पाये जाने पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट के प्रभारी निरीक्षक श्री गिरीश तिवारी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम को देहरादून रवाना किया गया। टीम के सदस्य देहरादून पहुंचकर आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किये। टीम के सदस्यों द्वारा स्थानीय पुलिस व स्थानीय लोगों को बिना भनक लगे अपने कार्य को अंजाम दिया जाने लगा तथा लगातार 02 दिनों तक देहरादून में कैम्प करते हुए अंततः प्रकरण के मुख्य आरोपी ईरफान अहमद को गिरफ्तार कर अपहृत मासूम सुभाष सोनवानी को सकुशल दस्तयाब किया गया।

पूछताछ में गिरफ्तार मुख्य आरोपी ईरफान अहमद ने बताया कि देहरादून निवासी सलीम अहमद की तीन पुत्रीयां थीं तथा सलीम अहमद की पत्नि को डॉक्टर ने अगला बच्चा नहीं हो पाना बताया था परंतु सलीम अहमद एक लड़का चाहता था। जिस हेतु उसने अपने परिचितों से कह रखा था कि जो भी उसको लड़का लाकर देगा उसका वह जितना पैसा मांगेगा देगा। ईरफान अहमद सलीम का रिश्ते में साला लगता था जिसे पैसे की आवश्यकता होने पर उसने अपनी पत्नि शबाना परवीन व साथी शेरखान उर्फ गुड्डू निवासी रविग्राम तेलीबांधा रायपुर के साथ मिलकर रायपुर से किसी छोटे बच्चे की अपहरण करने की योजना बना डालीं। योजना के अनुसार तीनों रायपुर शहर में घुम – घुम कर बच्चे की तलाश करने लगे, इसी दौरान तीनों ने थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत बूढ़ी माई मंदिर के पास झोपड़ी बनाकर रहने वाले लोगों के बच्चे को टारगेट किया तथा कुछ दिनों तक लगातार उस स्थान पर जाकर उस बच्चे को चुने जिसका अपहरण करना था तथा दिनांक घटना को मौका पाकर रात्रि में आरोपी ईरफान अहमद एवं शेरखान उर्फ गुड्डू मोटर सायकल में जाकर सोते हालत में मासूम सुभाष सोनवानी का अपहरण कर लिये। अपहरण पश्चात् आरोपियों ने बच्चे को ईरफान अहमद के निवास मंदिर हसौद ले गये। योजना के अनुसार ईरफान अहमद ने पूर्व से ही अपना, अपनी पत्नि व पुत्री का ट्रेन में सहारनपुर व देहरादून जाने का टिकट बुक करा लिया था तथा आरोपी ईरफान अहमद, अपनी पत्नि व पुत्री के साथ अपहृत सुभाष सोनवानी को टेªेन से लेकर उ.प्र. के सहारनपुर गया जहां उसने अपहृत को आरोपी सलीम के सुपुर्द किया तथा सलीम से 50,000/- रूपये लिया इसके पश्चात् ईरफान अहमद अपने परिवार के साथ देहरादून चला गया तथा आरोपी सलीम भी अपहृत को लेकर देहरादून चला गया।

प्रकरण में मुख्य आरोपी ईरफान अहमद तथा सलीम अहमद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से घटना से संबंधित नगदी 5,000/- रूपये, 02 नग मोबाईल फोन, घटना के दौरान आरोपी ईरफान अहमद द्वारा पहने गये शर्ट व टोपी तथा ट्रेन का टिकट जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रहीं है।

आरोपी शेरखान उर्फ गुड्डू घटना कारित करने पश्चात् रायपुर में ही रूक गया था जो वर्तमान में अपने परिवार सहित रायपुर से कहीं अन्यत्र फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। इसके साथ ही घटना में संलिप्त जो भी नाम सामने आएंगे उनकी भी पतासाजी कर गिरफ्तारी की जाएगी।

*आरोपी ईरफान अहमद मुख्यतः देहरादून का निवासी है जो विगत 20 – 25 वर्षो से रायपुर के श्याम नगर तेलीबांधा में किराए के मकान में निवासरत था जो घटना कारित करने के उद्देश्य से वर्तमान में मंदिर हसौद में किराए के मकान में रह रहा था तथा घटना का मास्टर माइंड व मुख्य आरोपी है। आरोपी वर्ष 2019 में थाना पंडरी, डी.डी. नगर, न्यू राजेन्द्र नगर, कबीर नगर एवं आमानाका से धारा 457, 380 भादवि. के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है जिसके कब्जे से उक्त प्रकरणों में सोने, चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम सहित कुल लगभग 20 लाख रूपये का मशरूका जप्त किया गया था। इसके साथ ही आरोपी देहरादून (उत्तराखण्ड) में भी चोरी के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है।*

*गिरफ्तार आरोपी*

*01. ईरफान अहमद पिता बहार अहमद उम्र 40 साल निवासी देहरादून हाल पता गायत्री मंदिर के पास मंदिर हसौद रायपुर।*

*02. सलीम अहमद पिता शब्बीर अहमद उम्र 49 साल निवासी देहरादून थाना कोतवाली जिला देहरादून (उत्तराखण्ड)।*

*कार्यवाही में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट से निरीक्षक गिरीश तिवारी, उपनिरीक्षक अमित कश्यप, थाना सिविल लाईन से उपनिरीक्षक मनीष यादव, एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट से सउनि. किशोर सेठ, प्र.आर. सरफराज चिश्ती, संदीप दीक्षित, राधाकांत पाण्डेय, महेन्द्र राजपूत, मोह0 सुल्तान, कृपासिंधु पटेल, चिंतामणी साहू, आर. प्रमोद बेहरा, रवि तिवारी, मोह0 राजिक खान, दिलीप जांगडे, नितेश सिंह राजपूत, उपेन्द्र यादव, विकास क्षत्री, वीरेन्द्र भार्गव, सुरेश देशमुख म.आर. बबीता देवांगन की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Crime news

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री ने गौरव पथ गॉर्डन में डॉ. खूबचंद बघेल की अष्ट धातु से निर्मित 7 फिट ऊंची आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण
Next विभिन्न न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्टों से साबित भाजपा के पन्द्रह सालों में छत्तीसगढ़ में निर्दोषों का नरसंहार हुआ – कांग्रेस

Related Stories

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान

July 21, 2026
मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ

July 21, 2026
जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा

July 21, 2026

Recent Posts

  • बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*

You may have missed

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान

July 21, 2026
मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ

July 21, 2026
जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा

July 21, 2026
एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास

July 21, 2026

Recent Posts

  • बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.