किरंदुल। किरंदुल नगरपालिका परिषद में शुक्रवार को सामान्य सभा की बैठक हुई। बैठक में अस्थाईदखल प्लेसमेंट कर्मचारी, सामुदायिक भवन, वस स्टैड निर्माण, शापिंग काम्प्लेक्स निर्माण आदि की निविदा समेत कुल 35 बिंदुओं पर चर्चा हुई। इसके साथ ही पेंशन योजना एवं परिवार सहायता के आवेदन की स्वीकृति
की गई। नगर पालिका में जरूरी वाहन का क्रय, पीनी पसारी योजना, स्वच्छता सर्वेक्षण और प्रमुख तौर पर 2470.30 लाख के बजट पर चर्चा की गई। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष मृणाल राय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन कुमार मेरिया, अभियंता राहुल थवानी, लेखापाल विनीत साव, पार्षदगण, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।








