केनाल लींकिंग रोड के समीप के नालों की तत्काल सफाई करवाने के दिये निर्देश
रायपुर।आज नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने सभापति प्रमोद दुबे एवं निगम जोन क्रमांक 10 के जोन अध्यक्ष एवं लेफ्टिनेंट अरविन्द दीक्षित वार्ड क्रमांक 56 के पार्षद आकाशदीप शर्मा सहित निगम अपर आयुक्त अभिषेक अग्रवाल, जोन 10 के जोन कमिश्नर दिनेश कोसरिया एवं अन्य सम्बंधित निगम जोन 10 अधिकारियों की उपस्थिति में जोन 10 के तहत आने वाले लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित वार्ड क्रमांक 56 के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया. महापौर एजाज ढेबर ने निरीक्षण के दौरान केनाल लींकिंग रोड के समीप से गुजरने वाले नालों की अभियानपूर्वक तत्काल तले तक पूर्ण सघन सफाई जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये। महापौर ने सभापति एवं जोन 10 के जोन अध्यक्ष सहित अपर आयुक्त, जोन कमिश्नर एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में वार्ड क्रमांक 56 के तहत आने वाले न्यू भारत नगर, गुरमुख सिंग नगर, कृष्णा नगर व आदर्श नगर बस्ती क्षेत्रों के विभिन्न सामुदायिक भवनों और आंगनबाड़ी केंद्रों की वर्तमान प्रशासनिक व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया एवं इस सम्बन्ध में जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से जोन के सम्बंधित अधिकारियों को स्थल पर आवश्यक निर्देश दिये.








