रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर ने बताया कि संघ के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के समस्त सदस्यो और कर्मचारियों ने नया रायपुर के इंद्रावती भवन के प्रांगण में जाकर 04 अप्रैल को हमारे प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,,पेंशन पुरुष ,,का जोरदार स्वागत किया जिसमे संघ के समस्त पदाधिकारीगण और कार्यकारिणी के सदस्यगण अपने अपने विभाग के कर्मचारी साथियों को लेकर नया रायपुर गए थे । स्वागत करने जाने वाले में संघ के अध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर के साथ डा गोपाल देशमुख , हेमंत साहू , बंशीधर झा, गणेश यादव, बाबा सिंह नायक, गिरीश सेन , राजू बावनकर , रामकुमार पटेल, रमेश पटेल, अशोक देवांगन , ललित देवांगन, छोटेलाल यादव , मनीराम वर्मा , ठाकुरराम ध्रुव,दीपक नेताम, विजय , राहुल दुबे , नंद कुमार यादव , प्रमोद सोनेकर आदि निम्न नेतागण थे ।
