मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज खैरागढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए डॉ रमन पर जमकर बरसे श्री बघेल ने कहा कि बीजेपी 15 साल सत्ता में रही लेकिन खैरागढ़ के लिए कुछ नहीं किया और रमन सिंह कहते है खैरागढ़ मेरा जन्मभूमि है।
तो खैरागढ़ गंडई छुईखदान के लिए भाजपा ने 15 साल में क्या किया । बीजेपी ने इस क्षेत्र में एक तहसील भी नहीं बनाया और जब चुनाव आता तो राशन कार्ड बनाते और फिर चुनाव के बाद कटवा देते थे। आज गंडई जिला बन रहा। प्रदेश में अब छत्तीसगढ़ी त्योहारों पर छुट्टी मिल रहा है ।छत्तीसगढ़ के सभी तीज त्योहार का मान बढ़ा है। बीजेपी ने 15 सालों में सिर्फ़ सत्ता में रहे किया कुछ भी नहीं । आज हम दिन रात दो कार्य कर रहे है पहले छत्तीसगढ़ के लोगो की आय बढ़ानेऔर दूसरा राज्य के संस्कृति का मान बढ़ाना और कांग्रेस सरकार यह कार्य कर रहा है ।
