: रायपुर । स्पर्श एक कोशिश द्वारा संचालित मोहल्ला क्लास, जहाँ पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के स्कूल में पढ़ने वाले बच्चो को उनके सर्वांगीण विकास हेतु नि:शुल्क ट्यूशन, विभिन्न गतिविधियाँ, प्रतियोगिता आदि आयोजित किये जाते है में शैक्षणिक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में सुधर्मा महिला मंडल के सोशल आऊटरिच प्रोग्राम के अन्तर्गत मंजू टाटियाऔर उनकी टीम ने खेल-खेल के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्त्व बच्चों को आगामी परिक्षाओं के लिए अनुशासित रूप से पढ़ाई करने की सीख दी गई, टाइमटेबल बना कर हर विषय की पढ़ाई प्रतिदिन करें, खेल समय सीमित करे मगर बंद न करे खेल से मन रिलैक्स होता है, शरीर की ताजगी, ऊर्जा और स्फूर्ति बनी रहती है, पढ़ाई के समय आसपास का वातावरण कैसा भी हो स्वयं पर नियंत्रण होना जरुरी है, ताकि निर्विध्न रूप से पढ़ सके, रटने की बजाय समझने की कोशिश करें, समय पर सोयें ताकि सुबह जल्दी उठ कर अपना पाठ याद कर सके आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
इस कार्यशाला मे संस्था की संस्थापिका अनिता लुनिया, अध्यक्ष सोनाली, जे.एस. ठाकुर मंजू टाटिया, मंजुला गोलछा, किरण ,सरोज सेठिया ,कांता गोलछा ,सरोज डागा, कांता देवरिया ,रेखा गोलछा ,सिया बाभना ,भावना छाजेड़ किरन ठेलडिया ,सरला गोलछा ,मीना बगड़िया ,प्रभा मालू ,मीना बरड़िया .आप सब ने बच्चों को बहुत अच्छी अच्छी बातें बताइए विद्यार्थियों को पैर कैसे पढ़ना मांस मटन नहीं खाना ,आलू प्याज नहीं खाना ,बच्चे को उन सब से मिलकर बहुत अच्छा लगा प्रोग्राम के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के डांस बच्चों ने किया नवकार महामंत्र की आराधना भी की, उसे प्रेक्टिकल करने का प्रशिक्षण दिया। थाली ,चम्मच, ग्लास बच्चो को सुधर्मा महिला मंडल ने वितरित किया ,साथ ही खाने के लिए बिस्किट की व्यवस्था भी की गई जिससे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आई…
सुधर्मा महिला मंडल का स्पर्श एक कोशिश तहे दिल से धन्यवाद करता है







![]()


