राजधानी में मोटर सायकल से गिर जाने पर दो दोस्तों ने कर दी दोस्त की पिटाई , जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी राकेश यादव पिता लखन लाल यादव उम्र 36 साल पता अशोक नगर खमतराई जिला रायपुर द्वारा थाना उप.आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09-04-2022 के रात्री इसका भाई रूपेश यादव उर्फ मटिया अपने दोस्तों के साथ खाना खाने मोटर सायकल से ढाबा की ओर जा रहे थे कि रसरंग बार रिंग रोड नंबर 02 के पास मोटर सायकल से तीनों गिर गए जिस पर गुस्सा होकर रूपेश के दोस्त वेदप्रकाश एवं वेदराम द्वारा गाली गुप्तार कर प्रार्थी के भाई के साथ मारपीट किये एवम इसी बीच वेदप्रकाश द्वारा सड़क से किसी लोहे का रॉड/पट्टीनुमा वस्तु को उठाकर पेट के पास जान लेवा हमला कर दिया जिससे प्रार्थी के भाई को गंभीर चोट आया है।जिनका प्राथमिक उपचार कराने पश्चात हरेकृष्ण अस्पताल रामनगर रायपुर ले गए जहा पर चोट की प्रकृति गंभीर होने से मेकाहारा रिफर किये जाने से उपचार हेतु मेकाहारा में भर्ती किये थे जो उपचार के दौरान दिनांक 12/04/22 के 05:00 बजे मृत्यु हो गई कि रिपोर्ट पर आरोपियो के विरद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया व प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुवे वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन पर प्रार्थी के बताए अनुसार आरोपी को घेरा बंदी कर पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया।बाद पूछताछ अग्रिम कार्यवाही की जाती हैं।
*दोनों आरोपी पूर्व में भी हत्या के प्रकरण में थाना गुढ़ियारी से जेल निरूद्ध रह चुके हैं।*
*नाम आरोपी(1)वेद प्रकाश चंद्राकर उर्फ बल्लू निवासी गुढ़ियारी रायपुर*
*(2)वेदराम चंद्राकर उर्फ छोटू निवासी गुढ़ियारी रायपुर*






![]()


