किरन्दुल-किरन्दुल में गुरुवार को भगवान महावीर जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एवं इस अवसर पर जैन समाज के लोगों द्वारा बस स्टैंड जयस्तंभ चौक एवं अन्य चौक चौराहों में राहगीरों को शरबत पिलाया गया।बता दें भगवान महावीर का जन्म बिहार के कुंडलपुर नगर में राजा सिद्धार्थ और रानी त्रिशाला के चैत्र सुदी त्रयोदशी पर हुआ था।कार्यक्रम के दौरान जैन समाज के प्रकाश जैन,मिलाप जैन,संजय कोचर,निशाल चौधरी, ऋषभ जैन,सुनील जैन,विशाल जैन,भावेश जैन एवं ओमप्रकाश जैन उपस्थित थे।








