Skip to content
April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • एनएमडीसी ने 80वें स्कॉच अवार्ड समारोह में जीते स्वर्ण व रजत पुरुस्कार
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी ने 80वें स्कॉच अवार्ड समारोह में जीते स्वर्ण व रजत पुरुस्कार

Purushottam Manhare April 15, 2022

 

एनएमडीसी ने एक ओर लौह अयस्क उत्पादन तो दूसरी ओर अपने सामाजिक दायित्वों का पालन करते हुए कई महत्वपूर्ण सी.एस.आर गतिविधियों के द्वारा सामाजिक उत्थान हेतु महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विदित हो कि एनएमडीसी को सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में ही नहीं बल्कि निजी क्षेत्र के उपक्रमों में भी अपने उत्कृष्ट सी.एस.आर कार्यों हेतु जाना व पहचाना जाता है| उत्कृष्ट सी.एस.आर हेतु एनएमडीसी को राज्य स्तर, राष्ट्रीय स्तर एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कई पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। इसी कड़ी में सीएसआर अंतर्गत संचालित आईटीआई भांसी के माध्यम से दंतेवाड़ा जिले में तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देने हेतु स्कॉच अवार्ड्स में गोल्ड पुरुस्कार जीता व निरंतर डिज़िटाइज़ेशन के लिए प्रोजक्ट कल्पतरु को रजत पुरुस्कार प्राप्त हुआ ।
भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक एनएमडीसी को स्कॉच, नई दिल्ली द्वारा 9 अप्रैल 2022 को आयोजित 80वें स्कॉच अवार्ड सम्मेलन में एक स्वर्ण तथा एक रजत पुरस्कार प्राप्त हुआ है। स्कॉच सम्मेलन की थीम “स्टेट ऑफ़ बीएफएसआई एंड पीएसयू” थी। एनएमडीसी ने सामाजिक दायित्व वर्ग में “एनएमडीसी आईटीआई भांसी के माध्यम से दंतेवाड़ा जिले में तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने” हेतु स्वर्ण पुरस्कार तथा डिजिटल समावेशन वर्ग में ईआरपी कार्यान्वयन हेतु “प्रोजेक्ट कल्पतरू” के लिए रजत पुरस्कार जीता है। ये अवार्ड एनएमडीसी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री सुमित देब की ओर से श्री अमिताभ मुखर्जी, निदेशक (वित्त) ने विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से स्वीकार किए।
स्कॉच अवार्ड्स की प्रक्रिया ऑनलाइन एप्लीकेशन के माध्यम से प्रारंभ हुए थी जिसमें प्रेजेंटेशन, वोटिंग, शॉर्टलिस्टिंग, सेमि फाइनल वोटिंग, और आर्डर ऑफ़ मेरिट शामिल थे। प्रेजेंटेशन के दौरान व अंत में डेलीगेट्स द्वारा ऑनलाइन वोटिंग की गई थी जिसके परिणाम के आधार पर सेमि फाइनल के लिए शार्ट लिस्टिंग हुई और फाइनल वोटिंग के आधार से आर्डर ऑफ़ मेरिट निकाली गयी थी।
इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए एनएमडीसी के अध्यक्ष-सह-प्रबंधक निदेशक श्री सुमित देब ने कहा कि, ‘मैं स्कॉच अवार्ड्स का धन्यवाद देना चाहता हूँ कि उन्होंने एनएमडीसी के प्रयासों को पहचाना जिसने देश के विकास में सहयोग प्रदान करते हुए दंतेवाड़ा जिले के नवयुवकों को कौशल विकास व प्रशिक्षण के माध्यम से उनके जीवन में सकारात्मक प्रभाव डाला है तथा उत्पादन तकनिकी को डिज़िटाइज़ेशन की प्रक्रिया बेहतरीन बनाया है।‘

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Award news nmdc

Post navigation

Previous ई-फार्मेसी के चलते देश के करोड़ों रिटेल केमिस्टों का व्यापार बुरी तरह प्रभावित
Next विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने हनुमान जन्मोत्सव पर प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं , नासै रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा – डॉ महंत

Related Stories

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया

April 25, 2026
60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन

April 25, 2026
एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*

April 25, 2026

Recent Posts

  • By Casino Turkiye Resmi Sitesi: Yeni Bonuslar ve Promosyonlar
  • EGT slot oyun siteleri stratejileri ve ipuçları
  • Türkiye’de avantajlı fırsatlarla öne çıkan Rokubet güncel giriş bağlantısı
  • Bahis Yaparken MostBet ile Basariyi Yakalayin
  • 895073141777173560

You may have missed

By Casino Turkiye Resmi Sitesi: Yeni Bonuslar ve Promosyonlar
  • Uncategorized

By Casino Turkiye Resmi Sitesi: Yeni Bonuslar ve Promosyonlar

April 29, 2026
EGT slot oyun siteleri stratejileri ve ipuçları
  • Uncategorized

EGT slot oyun siteleri stratejileri ve ipuçları

April 29, 2026
Türkiye’de avantajlı fırsatlarla öne çıkan Rokubet güncel giriş bağlantısı
  • Uncategorized

Türkiye’de avantajlı fırsatlarla öne çıkan Rokubet güncel giriş bağlantısı

April 29, 2026
Bahis Yaparken MostBet ile Basariyi Yakalayin
  • Uncategorized

Bahis Yaparken MostBet ile Basariyi Yakalayin

April 29, 2026

Recent Posts

  • By Casino Turkiye Resmi Sitesi: Yeni Bonuslar ve Promosyonlar
  • EGT slot oyun siteleri stratejileri ve ipuçları
  • Türkiye’de avantajlı fırsatlarla öne çıkan Rokubet güncel giriş bağlantısı
  • Bahis Yaparken MostBet ile Basariyi Yakalayin
  • 895073141777173560
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.