रायपुर । ऑपरेशन नारकोस के तहत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुरअपराध गुप्तचर शाखा रेसुब रायपुर एवं मंडल टास्क टीम रायपुर की सयुंक्त कार्यवाही में 02 अतंर्राज्यीय गांजा तस्कर को 40 किलोग्राम अवैध गाजें के साथ गिरफतार किया गया है पकड़े गये आरोपी में 1 जयंत कुमार खर्सल पिता लक्ष्मीप्रसाद खर्सल उम्र 37 वर्ष निवासी वल्दीयामाल थाना जुनागढ़ जिला कालाहांड़ी (ओड़िसा)
02 गगन बारिक पिता श्याम सुंदर बारिक 37 वर्ष निवासी गौरांग थाना धरमशाला जिला जाजपुर (ओड़िसा)
16.04.2022 को ऑपरेशन नारकोस अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर, अपराध गुप्तचर शाखा रायपुर एंव मंडल टास्क टीम रायपुर के अधिकारी एंव जवानों की सयुंक्त टीम के सघन चेकिंग में गाड़ी संख्या 12807 समता एक्स. के सामान्य कोच संख्या डी-3 से उतरते हुयें 02 व्यक्तियों (1) जयंत कुमार खर्सल पिता लक्ष्मीप्रसाद खर्सल उम्र 37 वर्ष निवासी वल्दीयामाल थाना जुनागढ़ जिला कालाहांड़ी (ओड़िसा) (2) गगन बारिक पिता श्याम सुंदर बारिक 37 वर्ष निवासी गौरांग थाना धरमशाला जिला जाजपुर (ओड़िसा) को दो पिट्ठू बैग में 03 पैकेट अवैध गांजा कुल वजन 40 किलोग्राम जिसकी अनुमानित कीमत रू. 200000/- (रु. दो लाख) के साथ रेलवे प्लेटफार्म संख्या 02 रायपुर में गिरफतार किया गया।
पूछताछ में दोनां अभियुक्तों ने बताया कि बरामद गांजा को टिटलागढ़ से खरीद कर ट्रेन सें रायपुर आयें तथा रायपुर से छपरा बेचने के लियें जाने वाले थें।
कार्यवाही में पकड़ें गयें दोनो अभियुक्तों को जप्तशुदा सामान के साथ शासकीय रेल पुलिस रायपुर को सुपुर्द करने पर अपराध क्रंमाक 29/22 दिनांक 17.04.2022 धारा 20 NDPS ACT पजीकृत किया गया।








