Skip to content
June 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • अखिल भारतीय गौड़ समाज महाअधिवेशन में पहुंचे मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अखिल भारतीय गौड़ समाज महाअधिवेशन में पहुंचे मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल

Purushottam Manhare April 17, 2022

रायपुर 17 अप्रैल 2022// मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज गरियाबंद जिला अंतर्गत छुरा विकासखंड के ग्राम बोडराबांधा में अखिल भारतीय गौड् समाज महा अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे । केंद्रीय समिति बिंद्रानवागढ़ अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में आदिम जाति कल्याण मंत्री  प्रेमसाय टेकाम,कांकेर विधायक एवं आदिवासी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिशुपाल सोरी, संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी, अंतागढ़ विधायक  अनूप नाग,राजिम विधायक अमितेष शुक्ल, पूर्व विधायक  ओंकार शाह एवं समाज के प्रमुख पदाधिकारी एवं बडी संख्या में समाज के प्रतिनिधि मौजूद थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज के देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर समाज की खुशहाली की कामना की । महाधिवेशन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी समाज के विकास और उनके हितों के सरंक्षण के लिए संकल्पित है। राज्य के 32 प्रतिशत आदिवासी समाज के लिये कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने लघु वनोपज का दायरा 7 से बढ़ाकर 65 प्रकार कर दिया है। अब कोदो कुटकी रागी का समर्थन मूल्य भी बढ़ा दिया गया है। समर्थन मूल्य से कम में महुआ या कोई भी लघु वनोपज नहीं बेचना है । उन्होंने कहा कि जिले में तीन स्थानों पर फूड पार्क स्थापित किया जा रहा है।इससे वैल्यू एडिशन में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि 1 मई को भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत भूमिहीन मजदूरों को 7 हजार रुपये दी जाएगी। गोधन न्याय योजना से अब पेंट और बिजली बनाने का कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जिले में 21 हजार आदिवासियों को वन अधिकार पत्र दिया गया है ।उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य लोगों के जेव में पैसा आये और वे समृद्ध बने। उन्होंने कहा कि सरकार पेशा कानून लागू करने के लिये ड्राफ्ट का अध्ययन कर रही है। इस कानून के लागू होने से गैर आदिवासी समाज को चिंता करने की आवश्यकता नही है। उन्होंने समाज की मांग पर कचना धुर्वा गोंडवाना समाज भवन के लिए एक करोड़ सात लाख ₹7हजार देने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय स्तर के समस्याओं के लिए कलेक्टर को निर्देशित किया है। वहीं राज्य स्तर के समस्याओं के लिए उसे राज्य शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं ।

राजिम विधायक  अमितेष शुक्ल ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के लिए विकास आवश्यक है। सड़क,बिजली और सिंचाई के विकास से हर समाज का विकास सुनिश्चित होता है। इसी धयेय को लेकर मुख्यमंत्री विकास को गति दे रहे हैं।उन्होंने अमात गोंड समाज भवन के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news news cm

Post navigation

Previous नया बजट, नए छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा तय करने वाला भूपेश बघेल
Next सवा तीन साल में छत्तीसगढ़ को मिली नई पहचान : भूपेश बघेल

Related Stories

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026
स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

June 5, 2026
सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन

June 5, 2026

Recent Posts

  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • बीआईओएम किरन्दुल में मनाया गया विश्‍व पर्यावरण दिवस

You may have missed

छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • Latest
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.