Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • कर्मचारी संघ विश्वविद्यालय को वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी बनाने का पुरजोर प्रयास करेगा
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कर्मचारी संघ विश्वविद्यालय को वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी बनाने का पुरजोर प्रयास करेगा

Purushottam Manhare April 20, 2022

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ का विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह गार्डन में 2:00 बजे आम सभा का आयोजन किया , जिसमें संघ के अध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर ने सबसे पहले 15 सूत्री मांगों पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि कुछ मांगों को विश्वविद्यालय प्रशासन एवं राज्य शासन के सहयोग से पूरा करा लिया गया है लेकिन अधिकांश मांगों का अभी तक निराकरण नहीं हो पाया है । कर्मचारियों को दिए गए सातवें वेतनमान के एरियस पर जानकारी दिया गया कि ऑडिट विभाग द्वारा आपत्ति होने के कारण सेवानिवृत्त कर्मचारियों का पेंशन छठवे वेतनमान पर निर्धारण किया जा रहा है , जो सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए चिंताजनक है । तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की पदोन्नति एवं पदानवत आदेश पर प्रभावित सभी वर्ग के कर्मचारियों पर आई विपत्ति के संबंध में जानकारी दिया गया। वाहन भत्ता के नियम विरुद्ध वसूली की राशि को वापस कराने एवं एक कर्मचारी प्रतिनिधि को कार्यपरिषद सदस्य शामिल करने के लिए राज्यपाल एवम कुलाधिपति महोदया जी से मिलकर आग्रह करने हेतु समय मांगा गया है , लेकिन अभी तक समय नहीं दिया गया है। राज्यपाल ने राज्य में ट्राइबल यूनिवर्सिटी बनाने के लिए प्रस्ताव मांगा गया है, इस पर संघ के सचिव प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि हमारे विश्वविद्यालय को भी वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी बनाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के कार्यकाल मे उनके निर्देश पर दिसंबर 2017 में राज्य शासन से अनुमोदन करा कर एक करोड़ रुपये मयशुल्क के साथ भारत सरकार के मानव संसाधन विभाग नई दिल्ली में प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है, जो अभी तक विचाराधीन है । इस संबंध में प्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री जी को स्मरण कराया जाए एवं छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी में अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्य मंत्री के नाम से स्थापित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय को
पंडित रविशंकर शुक्ल जैसे महान विभूति के नाम से स्थापित सबसे पुराने एवं विश्वसनीय विश्वविद्यालय को सबसे पहले
,,वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी ,,
बनाया जाए , जिसके लिए हमारे विश्वविद्यालय के विद्वान प्रोफेसर एवं कार्यपरिषद सदस्य डॉ बी के शर्मा सेवानिवृत्त होते तक लगातार केंद्रीय विश्व विश्वविद्यालय बनाने के लिए देश के राष्ट्रपति , और प्रधानमंत्री , मानव संसाधन मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी को निरंतर प्रस्ताव बना कर देते आए हैं । हमारे ही विश्वविद्यालय से पढ़कर यहां के मुख्यमंत्री, मंत्री , सांसद और विधायक विपक्ष के नेता एवं बड़े बड़े विद्वान , वैज्ञानिक, उद्योगपति, बने हैं , जो प्रदेश एवं देश एवं विदेश में हमारे विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। इससे हमारे विश्वविद्यालय को
,, वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी,, बनाने से शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए एक हजार करोड रुपए मिलेगा, जो हमारे विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात होगी। इस दिशा मे सकारात्मक सार्थक प्रयास वि, वि, एवम शासन स्तर पर किया जाना चाहिए। आम सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जो मांगे पूरी नहीं हुई है , उन मुख्य मांगों को पूरा करने के लिए एक पत्र तैयार कर वि, वि को दिया जाए और एक सप्ताह के भीतर पुनः आमसभा बुलाया जाए एवं सर्वसम्मति से निर्णय लेकर स्थगित अनिश्चितकालीन हड़ताल को प्रारंभ किया जाए। श्रवण सिंह ठाकुर अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र सचिव पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ, रायपुर।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg NewsRaipur Pandit Ravishankar Vishwavidyalay

Post navigation

Previous विधायक विकास उपाध्याय ने लगातार दो दिनों में अत्यधिक गन्दे नाले एवं नालियों की सफाई का कार्य पूर्ण कराया
Next कांकेर के  ” पंचायत सचिवालय ” ने मिटायी ग्रामीणों और प्रशासन के बीच की दूरी  , डिजिटल गवर्नेंस में अभिनव पहल के लिए मिला देश का प्रतिष्ठित ‘ इलेट्स इनोवेशन अवार्ड 

Related Stories

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान

July 21, 2026
मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ

July 21, 2026
जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा

July 21, 2026

Recent Posts

  • बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*

You may have missed

एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.