रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष शालिनी राजपूत जी के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पोषण अभियान का कार्यक्रम 19 तारीख को पूरे प्रदेश में आयोजित किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ियों में जाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, का सम्मान किया तथा गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार वितरण किया और बच्चों को खेलने हेतु खेल सामग्री का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश भर में आयोजित किया गया।








