Skip to content
June 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • नियमितीकरण हेतु विरोध सभा, धिक्कार रैली एवं मुख्यमंत्री निवास घेराव 01 मई को
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नियमितीकरण हेतु विरोध सभा, धिक्कार रैली एवं मुख्यमंत्री निवास घेराव 01 मई को

Purushottam Manhare April 27, 2022

रायपुर । रवि गडपाले प्रांतीय अध्यक्ष एवं श्रीमती भगवती शर्मा तिवारी अध्यक्ष महिला विंग छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ ने कहा कि हमें सरकार पर धिक्कार है। क्योंकि कांग्रेस पार्टी का 10 दिन में नियमितीकरण का वादा जो साडे 3 साल में भी पूरा नहीं हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का वादा 1 साल बाद नियमितीकरण करेंगे, जो आज तक पूरा नहीं हुआ। पिछले 3 साल में नियमितीकरण के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट पूरी नहीं हुई है। पिछले 3 साल में सरकार कर्मचारियों का डाटा इकट्ठा नहीं कर पाई है। पिछले तीन विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री द्वारा नियमितीकरण की बात स्वीकार की गई लेकिन वादा आज भी अधूरा है। आउटसोर्सिंग बंद नहीं हुआ। कर्मचारियों को मिलने वाला वेतन वृद्धि रोक दिया गया है। घोषणा पत्र में छटनी नहीं करने का वादा था लेकिन कई विभागों से छटनियां कर दी गई है। 23 और 24 अप्रैल को कर्मचारियों किसानों के आंदोलन को जिस अमानवीय तरीकों और बर्बरता पूर्वक समाप्त किया गया, ऐसी सरकार पर हमें धिक्कार है।
श्री अजित नाविक, कार्यकारी अध्यक्ष, श्री टेकलाल पाटले संयुक्त सचिव श्री प्रेमप्रकाश गजेन्द्र प्रांतीय उपाध्यक्ष, श्री संजय सोनी एवं श्री तारकेश्वर साहू प्रांतीय सलाहकार छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के ढाई वर्ष पूर्ण होने के पश्चात से ही विभिन्न संगठनों के द्वारा लगातार आंदोलन किए जाने पर कांग्रेस सरकार घबरा गई है। आंदोलन के प्रतिनिधियों को डराने, धमकाने और दबाव डालने के लिए आंदोलन के अनुमति लेने के शर्तों को गृह (पुलिस) विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के पत्र दिनांक 22.04.2022 द्वारा गैर लोकतांत्रिक बिन्दुओं को सम्मिलित कर कठिन बनाया गया है, ताकि राज्य में कोई आंदोलन ही ना कर सके। विद्युत् संविदा कर्मचारियों एवं किसानो के साथ प्रशासन द्वारा की गई बर्बर पूर्ण कार्यवाही तथा नियमितीकरण हेतु घोषणा पत्र में की गई वादा के अनुरूप कार्यवाही नहीं करने पर प्रदेश के लाखो अनियमित कर्मचारी आक्रोशित है|
श्री गोपाल प्रसाद साहू प्रांतीय संयोजक ने बताया कि छत्तीसगढ़ संयुक्त छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ उपरोक्त के सन्दर्भ में 1 मई मजदूर दिवस पर विरोध सभा, धिक्कार रैली एवं मुख्यमंत्री निवास घेराव, बुढापारा धरना स्थल रायपुर में आयोजित किया है| आपके माध्यम से प्रदेश के समस्त अनियमित कर्मचारी/अधिकारियों से अपील करता है कि अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनावे|

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Animit karmchari Sangh news Raipur

Post navigation

Previous शंकर नगर बीटीआई ग्राउंड दूधिया रोशनी से जगमग आएगा
Next विधायक कुलदीप जुनेजा के अगुवाई में निगमायुक्त संग किया क्षेत्र का दौरा

Related Stories

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में

May 30, 2026
नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*

May 27, 2026
अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 27, 2026

Recent Posts

  • उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी,श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना घेरा ,की जमकर नारेबाजी,

You may have missed

जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.