*दन्तेवाड़ा, दंतेवाड़ा प्रभारी मंत्री एवं वाणिज्य कर आबकारी मंत्री कवासी लखमा को जिला मुख्यालय स्थल पहुंचने पर सर्किट हाउस स्थल पर गार्ड ऑफ आनर दिया गया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती देवती महेंद्र कर्मा, बीजापुर विधायक श्री विक्रम मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री तुलिका कर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुश्री सुलोचना कर्मा, कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम, वरिष्ठ नागरिक विमल सुराना, सांसद प्रतिनिधी वीरेन्द्र गुप्ता, अन्य जनप्रतिनिधिगण, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, वनमंडलाधिकारी संदीप बलगा, जिला पंचायत सीईओ आकाश छिकारा, एसडीएम अबिनाश मिश्रा मौजूद रहे।
