*रायपुर बोरियाकला स्थित हाऊसिंग बोर्ड सोसायटी में चल रहे श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के आज पँचम दिवस पर श्री गोवर्धन जी की कथा,छप्पन भोग के विषय मे बताते हुए भगवतवक्ता अंतरराष्ट्रीय ज्योतिषाचार्य पँडित श्री रविन्द्र नाथ जी महाराज ने बताया की ठाकुर जी दिन में 8 बार भोजन ग्रहण करते थे जब सात दिन बिन अन्न व जल के इंद्र के प्रकोप से समस्त ब्रजवासियो के लिए गिरिराज पर्वत अपनी उंगली पर धारण किये तो सात दिन के हिसाब से छप्पन भोग समस्त ब्रजवासियो में अपने अपने घरों से प्रभु को अर्पण कर भोग लगाया इसी प्रकार बोरियाकला के समस्त वासी भक्तगणों की जो मिसाल यहां देखने को मिला वह बहुत ही सरहानीय है यहाँ के रहवासी भक्तगण विभिन समाज के गणमान्य नागरिक इतने भीषण गर्मी को नजर अंदाज करके भारी संख्या में बहुत ही श्रद्धा भाव से एक जुटता दिखाते हुए इतना भव्य आयोजन किये व महिला पुरुष बच्चे वृद्ध जन सेकडो की संख्या में पहुँचकर कथा श्रवण का लाभ ले रहे साथ ही रायपुर के ही लल्लू महाराज व मित्रो द्वारा सुर-मधुर संगीत की अद्भुत छटा प्रतिदिन श्रवण का लाभ यह श्रीमद्भागवत 9 दिवसीय का है








