Skip to content
May 31, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • भेंट मुलाकात कार्यक्रम का पूरा वीडियो आने के बाद भाजपाई षड़यंत्र बेनकाब हुआ
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

भेंट मुलाकात कार्यक्रम का पूरा वीडियो आने के बाद भाजपाई षड़यंत्र बेनकाब हुआ

Purushottam Manhare May 10, 2022

रायपुर/10 मई 2022। मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम का एक महिला का आधा अधूरा वीडियो सोशल मीडिया में जारी कर मुख्यमंत्री की छवि बिगाड़ने के प्रयास के लिये पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित पूरी भारतीय जनता पार्टी सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में जिस महिला की बात नहीं सुनने का आरोप भाजपा नेता लगा रहे थे, पूरा वीडियो आने के बाद स्पष्ट हो गया कि मुख्यमंत्री ने न सिर्फ महिला की पूरी बात सुनी उससे प्रति प्रश्न भी किया और उसकी समस्या के निराकरण के परामर्श भी दिया। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि कोई पुलिस अधिकारी गलत किया है तो उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाओं अंत में मुख्यमंत्री ने महिला को धन्यवाद भी दिया था।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि दुष्प्रचार करना भाजपा का चरित्र है, पहले भी भाजपा ऐसा कर चुकी है। इसी तरह की हरकतों की वजह से पूर्व में भी रमन सिंह के सोशल मीडिया पोस्ट पर ट्विटर ने मैनिपुलेटेड मीडिया का ठप्पा लगाया था। अपनी विश्वसनीयता खो चुके रमन, धरम, विष्णुदेव सहित छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता, इनके आईटी सेल के पैड वर्कर और ट्रोल-आर्मी सोशल मीडिया पर षडयंत्रपूर्वक भ्रम फैला रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी भूपेश बघेल की लोकप्रियता और उनकी कार्यशैली से घबरा गई है। भूपेश सरकार जिस प्रकार से जन कल्याणकारी योजनायें बनाकर उनका जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन करवा रही है उससे भाजपा नेता बौखला गये है। प्रदेश में 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह, उनके मंत्रिमंडल में मंत्री रहे बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, भाजपा की प्रभारी पुरंदेश्वरी सहित भाजपा के देश प्रदेश के सभी नेताओं ने जानबूझकर आधा वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट कर मुख्यमंत्री की छवि बिगाड़ने का प्रयास किया है। पूरा वीडियो आने के बाद भाजपाई झूठ का पर्दाफाश हो गया है। भाजपा के नेताओं में थोड़े भी गैरत बची हो तो वे बिना शर्त मुख्यमंत्री से माफी मांगे।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपाई भूपेश बघेल की छवि खराब करके अपने पाप को धोना चाहते है। रमनराज के 15 साल के कुशासन और प्रशासनिक आतंकवाद का दौर छत्तीसगढ़ की जनता अब तक भूली नहीं है। 2012 में कृषि महाविद्यालय में रमन सिंह की सभा में अपनी बात रखने वाले युवा को किसके इशारे पर तेलीबांधा थाने में बंद कर अधमरा किया गया था? बरौंडा (बंगोली) की सभा में रोजगार की मांग कर रहे युवा को वही रमन सिंह के कार्यक्रम स्थल में किसके इशारे पर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया था? याद कीजिए जब रमन सिंह मुख्यमंत्री थे, विरोध से इतना डर था की कोई सभा-स्थल पर काला वस्त्र ना पहना हो यह सुनिश्चित करने छत्तीसगढ़ की माताओं बहनों के अंतः वस्त्र तक उतरवाए जाते थे। केवल मीडिया में बने रहने के लिए तथ्यहीन आरोप लगाने और काट छांट कर वीडियो प्रसारित करने के बजाए रमन सिंह और भाजपा के नेता सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाए। प्रदेश भर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दौरे का आत्मीय स्वागत हो रहा है। आम जनता को प्रदेश के मुखिया से सीधे संवाद का अवसर मिला है। ना केवल समस्याएं सुनी जा रही है बल्कि अधिकांश मामलों में तत्काल निराकरण भी हो रहा है। आमजन की बढ़ती सहभागिता और भूपेश सरकार की लोकप्रियता से भाजपा नेता बौखला गए हैं।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Congress news Raipur

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव का जिला दंतेवाड़ा बचेली एवं किरंदुल के व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत
Next मोदी सरकार से देश की अर्थव्यवस्था नहीं संभल रही-कांग्रेस

Related Stories

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में

May 30, 2026
नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*

May 27, 2026
अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 27, 2026

Recent Posts

  • उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी,श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना घेरा ,की जमकर नारेबाजी,

You may have missed

जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.