दंतेवाड़ा । किरंदुल बचेली को जोड़ने वाली एक मात्र मुख्य सड़क पाढ़ापुर टर्निंग पॉइंट में मुख्य मार्ग की स्थिति दयनीय है पर इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है आपको बता दें इस मार्ग में कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी है और कारण सड़क का खराब होना है इसके बावजूद संबंधित विभाग मुख दर्शक बना हुआ है ऐसा नहीं कि इसकी जानकारी संबंधित विभाग को नहीं है कई बार मीडिया द्वारा पी डब्ल्यू विभाग के इंजीनियर को दी गई इसके बाद भी इस ओर ध्यान ना देना समझ से परे है आम जनता जाए तो कहां जाए कोई सुनने वाला ही नहीं है आए दिन दुर्घटना होने की आशंका बना रहता है कई बार इस मार्ग पर दुर्घटना भी हो चुकी है आपको बता दें इस मार्ग से हमेशा संबंधित विभाग का आना जाना लगा रहता है बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है

लगता है विभाग कोई बड़ी दुर्घटना होने के इंतजार में है ।आपको बता दें यह मुख्य मार्ग करीब 3 वर्ष पूर्व भूस्खलन होने के कारण धसक गई थी इसकी खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग द्वारा लीपापोती करने के लिए मिट्टी डाला गया था उसके बाद आज तक स्थिति जस की तस है आपको बता दें ज्यादा कठिनाई रात्रि कालीन में होती है क्योंकि यह मार्ग टर्निंग प्वाइंट में है और दोनों तरफ से बड़ी-बड़ी वाहनों का आना जाना लगा रहता है इसमें दो पहिया और चार पहिया वाहनों से आवाजाही करने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है अंधेरे के कारण लोगों को दिखाई नहीं देता है जिस वजह से दुर्घटना होने का आशंका बना रहता है यह मुख्य सड़क सुनसान है और घना अंधेरा रहता हैं इस मार्ग पर ध्यान देना अति आवश्यक है इस विषय में जब लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर शिव ठाकुर से बात की तो उन्होंने बताया कि जल्द ही मुख्य मार्ग को दुरुस्त किया जाएगा।






![]()


