रायपुर । पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में कर्मचारियों के हड़ताल का चौथा दिन भी कर्मचारियों ने अपने 10 सूत्रीय मांगों को पूरा कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ दिनभर जमकर नारेबाजी की। संघ के अध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर एवं सचिव प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि शासकीय आवासीय अंकेक्षण की ऑडिट आपत्ति के निराकरण कराने हेतु डायरेक्टर के
निर्देशानुसार विश्वविद्यालय द्वारा अभी तक पत्र ही नहीं भेजा गया जबकि वि, वि, के द्वारा अपना प्रतिनिधि मंडल भेजकर आडिट आपत्ती का निराकरण कैसे हो इस संबंध में भेजा गया था तब डायरेक्टर महोदय
ने उक्त पत्र नहीं मिलने की बात बताई और उन्होंने कहा की वि, वि, पुनः पत्र भेजे तब कार्यवाही की जाएगी
संघ के द्वय पदाधिकारियों ने कुलसचिव से विश्वविद्यालय स्तर की मांगों को पूरा करने का आग्रह किया है। संघ द्वारा कर्मचारियों के वाहन भत्ता के नियम विरुद्ध वसूली को लेकर महालेखाकार में सूचना के अधिकार के तहत जानकारी दिए जाने का आग्रह किया गया था महालेखाकार ने कर्मचारियों की पीड़ा को आत्मसात कर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए संघ को जानकारी दिया है, जिसमें स्पष्ट उल्लेख है कि उन्होंने वाहन भत्ता की वसूली करने के संबंध में कोई निर्देश जारी नहीं किया है, बल्कि वाहन भत्ता दिए जाने के कारणों को स्पष्ट करने कहा गया है , जिससे ऑडिट आपत्ति को विलोपित किया जा सके। उन्होंने संस्था हित में अन्य ऑडिट आपत्ति की जानकारी भी दिया है जिसमें विश्वविद्यालय में करोड़ों रुपयों की ऑडिट आपत्ति है, जिसका निराकरण 5 वर्ष बीतने के बाद भी नहीं किया गया है ।संघ ने कहा कि हमें करोड़ों रुपयों की ऑडिट आपत्ति के निराकरण कराने अथवा न कराने से कोई लेना देना नहीं है ,यह राजभवन और राज्य शासन के उच्च स्तरीय जांच का विषय है । सँघ ने केवल कर्मचारी हित में नियम कानून को ताक में रखकर वि, वि, द्वारा स्वेच्छाचारिता से वसूली किए गए वाहन भत्ता का 69,00000 रुपए वापस करने की मांग की गई है। संघ ने इस सँबँध मे प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव ,उच्च शिक्षा मंत्री से वाहन वाहन भत्ता की संपूर्ण राशि को वापस करने का आग्रह किया है अथवा जांच करने की मांग किया है । उन्हें विश्वास दिलाया गया है कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन इसकी सत्यता को प्रमाणित कर देगा तो संघ का अध्यक्ष एवं सचिव अपने-अपने पदों से त्यागपत्र देने को तैयार है । श्रवण सिंह ठाकुर ठाकुर अध्यक्ष, प्रदीप कुमार मिश्र सचिव ,पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ रायपुर।
