Skip to content
June 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • प्रदेश भाजपा में गुटबाजी रमन ने स्वीकारा – कांग्रेस
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

प्रदेश भाजपा में गुटबाजी रमन ने स्वीकारा – कांग्रेस

Purushottam Manhare May 21, 2022

रायपुर/21 मई 2022। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के बदलाव के संदर्भ में डॉ. रमन सिंह का बयान कि कुछ लोग अध्यक्ष बनने के लिए कपड़ा भी सिलवा लिए है पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि डॉ. रमन सिंह ने यह स्वीकार कर लिया, भाजपा में गुटबाजी चरम पर है तथा रमन के वरदहस्त प्राप्त विष्णु देव साय को हटाए जाने की खबर रमन सिंह को नागवार गुजर रही है इसीलिए वह इस तरह का बयान दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी इस समय नेतृत्व के संकट से जूझ रही है तथा पार्टी में नेता दिन-रात एक दूसरे को नीचा दिखाने की जुगत में लगे रहते हैं। भाजपा का एक धडा पार्टी की दुर्गति के लिए रमन एंड कंपनी को जिम्मेदार मानता है। वर्तमान में पार्टी संगठन पर पूरा कब्जा रमन गुट का है। इसलिए भाजपा के दूसरे गुट के लोग बदलाव की मुहिम में लगे हैं। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी राज्य में भाजपा की दुर्गति के लिए रमन सिंह को ही जिम्मेदार मानता है इसलिए प्रभारी डी पुरंदेश्वरी जब भी प्रदेश के दौरे में आती है रमन सिंह और उनके समर्थक संगठन पर काबिज लोगों से दूरी बना कर चलती है। रमन सिंह के नेतृत्व को नकारने के लिए ही भाजपा की प्रभारी ने बस्तर, रायपुर और दुर्ग में पत्रकारवार्तायें लेकर कहा कि भाजपा मोदी के चेहरे और मोदी सरकार के काम की दम पर 2023 का चुनाव लड़ेगी। पहली बार ऐसा हो रहा है कि, एक दल राज्य का चुनाव प्रधानमंत्री के चेहरे पर लड़ने जा रहा है। यह भाजपा का छत्तीसगढ़ में नेतृत्व के संकट को दर्शाता है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सिर्फ साढ़े तीन साल में विकास, विश्वास और सुरक्षा का चेहरा बन चुके हैं और छत्तीसगढ़ में इस चेहरे के मुकाबला करने भाजपा के पास कोई नेता नहीं है। भाजपा नेतृत्व को अच्छी तरह पता है कि 15 साल के पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में छत्तीसगढ़ भाजपा के हर चेहरे पर कमीशनखोरी, अन्याय, निकम्मेपन और दमन की कालिख पुती है। डॉ रमन सिंह 15 साल मुख्यमंत्री रहे और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं मगर उनका एक भी ऐसा काम नहीं रहा जिसका बखान करके उनके चेहरे पर चुनाव लड़ा जाए। रमन सिंह के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होने के बावजूद उनके चेहरे को सामने ना किए जाना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा नेतृत्व की निगाह में भी रमन का चेहरा दागदार है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg Congress Raipur

Post navigation

Previous भाजपा और नक्सलियों में सांठगाठ – कांग्रेस
Next पेट्रोल एवं डीज़ल के उत्पाद शुल्क में कमी से देश में वस्तुओं की क़ीमत में 10% कमी होनी चाहिए

Related Stories

युवा उद्यमियों को मार्गदर्शन देने माहेश्वरी बिजनेस कनेक्ट का सेमिनार आज
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

युवा उद्यमियों को मार्गदर्शन देने माहेश्वरी बिजनेस कनेक्ट का सेमिनार आज

June 2, 2026
रायपुर प्रेस क्लब ने मनाया “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव”
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्रेस क्लब ने मनाया “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव”

June 2, 2026
रायपुर प्रेस क्लब ने वरिष्ठ पत्रकारों के निवास पहुंचकर किया सम्मान
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्रेस क्लब ने वरिष्ठ पत्रकारों के निवास पहुंचकर किया सम्मान

June 2, 2026

Recent Posts

  • युवा उद्यमियों को मार्गदर्शन देने माहेश्वरी बिजनेस कनेक्ट का सेमिनार आज
  • रायपुर प्रेस क्लब ने मनाया “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव”
  • रायपुर प्रेस क्लब ने वरिष्ठ पत्रकारों के निवास पहुंचकर किया सम्मान
  • विधायक भावन बोहरा के प्रयासों से उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पंडरिया एवं पांडातराई नगर के विकास हेतु 2.98 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात*
  • एनएमडीसी स्टील लिमिटेड (एनएसएल) ने वित्त वर्ष 26 में एक ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए लाभ हासिल की तथा वर्ष के दौरान अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन एवं बिक्री दर्ज की

You may have missed

विधायक भावन बोहरा के प्रयासों से उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पंडरिया एवं पांडातराई नगर के विकास हेतु 2.98 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

विधायक भावन बोहरा के प्रयासों से उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पंडरिया एवं पांडातराई नगर के विकास हेतु 2.98 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात*

June 1, 2026

Recent Posts

  • युवा उद्यमियों को मार्गदर्शन देने माहेश्वरी बिजनेस कनेक्ट का सेमिनार आज
  • रायपुर प्रेस क्लब ने मनाया “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव”
  • रायपुर प्रेस क्लब ने वरिष्ठ पत्रकारों के निवास पहुंचकर किया सम्मान
  • विधायक भावन बोहरा के प्रयासों से उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पंडरिया एवं पांडातराई नगर के विकास हेतु 2.98 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात*
  • एनएमडीसी स्टील लिमिटेड (एनएसएल) ने वित्त वर्ष 26 में एक ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए लाभ हासिल की तथा वर्ष के दौरान अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन एवं बिक्री दर्ज की
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.