Skip to content
July 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • बिलासपुर में बनने वाले अत्याधुनिक राज्य कैंसर संस्थान का वर्चुअल भूमिपूजन में शामिल हुए राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

बिलासपुर में बनने वाले अत्याधुनिक राज्य कैंसर संस्थान का वर्चुअल भूमिपूजन में शामिल हुए राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

Purushottam Manhare May 22, 2022

रायपुर, 22 मई 2022- मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में आज बिलासपुर में बनने वाले अत्याधुनिक राज्य कैंसर संस्थान का वर्चुअल भूमिपूजन में शामिल हुए राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल। 120 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक ‘राज्य कैंसर संस्थान‘ का भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राज्य कैंसर संस्थान कैंसर के इलाज के लिए आवश्यक अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होगा और आगामी एक वर्ष में इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित आसपास के कैंसर मरीजों को इस संस्थान के माध्यम से कैंसर के इलाज की अच्छी सुविधा मिलेगी।

बिलासपुर निर्मित होने वाले राज्य कैंसर संस्थान में सभी प्रकार के कैंसर के इलाज की सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी। संस्थान में 100 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक कैंसर वार्ड और 20 बिस्तरों के अत्याधुनिक आईसीयू वार्ड की सुविधा उपलब्ध होगी।

स्वास्थ्य मंत्री  टी.एस. सिंहदेव, संसदीय सचिव डॉ. श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, सांसद अरूण साव, विधायक कृष्णमूर्ति बांधी, जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर अरूण सिंह चौहान भी कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से जुड़े। मुख्यमंत्री निवास में विधायक शैलेष पांडेय और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य डॉ.मनिंदर कौर द्विवेदी, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. विष्णु दत्त भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि बीते साढ़े तीन वर्षों के दौरान छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में लगातार किए जा रहे प्रयासों के क्रम में आज राज्य कैंसर संस्थान के भूमिपूजन के साथ एक और महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। यह संस्थान निश्चित रूप से कैंसर के मरीजों के इलाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। हम मरीजों को कैंसर से मुक्ति दिलाने और जीवन को बचाने के लिए और भी प्रभावी तरीके से काम कर पाएंगे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री  टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि राज्य कैंसर संस्थान के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उदारतापूर्वक 34.19 करोड़ रूपए की राशि की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संस्थान हेतु केन्द्रांश की राशि 51.84 करोड़ रूपये प्राप्त हो चुके हैं। इस संस्थान के निर्माण का कार्य जल्द प्रारंभ होगा।

राजस्व मंत्री  जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर संभाग मुख्यालय में राज्य कैंसर संस्थान खुलने से बिलासपुर संभाग के नागरिकों को उच्च गुणवत्ता युक्त इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही सरगुजा संभाग एवं पूरे छत्तीसगढ़ वासियों को कैंसर के इलाज की अत्याधुनिक सुविधा का लाभ मिलेगा। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने इसके लिए मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री का विशेष आभार प्रकट किया।
राज्य कैंसर संस्थान के भवन निर्माण के लिए 34.50 करोड़ एवं उपकरण के लिए 80.70 करोड़ रूपये खर्च होंगे। राज्य कैंसर संस्थान में सभी प्रकार की कीमोथिरेपी, जैसे -टार्गेटेड, इम्यूनो, मॉलिकुलर, मेटरोनोमिक सुविधा निःशुल्क मिलेगी। यहां अत्याधुनिक रेडियोथेरेपी मशीन से इलाज किया जाएगा। दो लीनियर एक्सीलरेटर, कोबाल्ट ब्रेकीथेरेपी यूनिट, पी.ई.टी. स्कैन मशीन, सीटी सिमुलेटर, एमआरआई मशीन और कैंसर अनुसंधान के लिए सभी अत्याधुनिक साधन राज्य कैंसर संस्थान में उपलब्ध होंगे। स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, मुख एवं गले का कैंसर, फेफड़े का कैंसर, बड़ी आंत एवं गुदा का कैंसर, पेट के कैंसर, यकृत, पित्त की थैली के कैंसर, हड्डी के कैंसर, ब्लड कैंसर का इलाज एक ही छत के नीचे हो सकेगा।
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी ने राज्य कैंसर संस्थान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर बिलासपुर डॉ. सारांश मित्तर ने कार्यक्रम का संचालन किया।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg Finance Minister news

Post navigation

Previous पेट्रोल एवं डीज़ल के उत्पाद शुल्क में कमी से देश में वस्तुओं की क़ीमत में 10% कमी होनी चाहिए
Next राष्ट्रीय एकता शिविर 2022 का राजधानी में हुआ आगाज

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.