एस एच अज़हर किरंदुल
दंतेवाड़ा कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर आज अनुविभागीय अधिकारी बड़े बचेली अरुण सोम एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संदीप ताम्रकार के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरंदुल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में चिकित्सा अधिकारी प्रेमलता साहू, आर एम ए नीरज साहू मनोहर नेताम एवं रोहित रजक के अनुपस्थित पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण में अस्पताल में पाई गई कमियों के निराकरण हेतु समस्त कर्मचारियों की आवश्यक बैठक आयोजन कर समस्या में सुधार के निर्देश दिए गए। अस्पताल की नियमित उपस्थिति के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया। जिसमें प्रतिदिन दोनों समय सभी अधिकारी कर्मचारी की फोटो उपस्थिति के साथ डालेंगे प्रभारी की बिना अनुमति के कोई भी अनुपस्थित रहने पर कार्यवाही की जायेगी। स्वास्थ्य केंद्र का प्रतिदिन नियमित रूप से समय से संचालन के साथ-साथ सफाई पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए गए। अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड की ब्लॉकिंग कराई जाए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरंदुल के प्रभारी अधिकारी बीएमओ कुआकोंडा के साथ ही अस्पताल प्रबंधन का कार्य डॉ ऋषभ कोचर को दिया गया। उनकी सहयोगी स्टाफ नर्स श्रीमती नेमा ठाकुर रहेंगी। अस्पताल में आने वाले मरीजों को सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं नियमित रूप से मिले इसका विशेष रुप से ध्यान रखा जाए। स्वास्थ्य सुविधा में किसी प्रकार की लापरवाही होने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।








