Skip to content
July 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • छत्तीसगढ़ सरकार के निर्यात संवर्धन के प्रयासों से राज्य से होने वाले निर्यात में लगभग पौने तीन गुना की बढ़ोतरी
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार के निर्यात संवर्धन के प्रयासों से राज्य से होने वाले निर्यात में लगभग पौने तीन गुना की बढ़ोतरी

Purushottam Manhare May 30, 2022

रायपुर, 30 मई 2022/ राज्य सरकार की नवीन औद्योगिक नीति वर्ष 2019-24 में निर्यात संवर्धन के किए गए प्रावधानों से पिछले तीन वर्षो में राज्य से होने वाले निर्यात के आकार में लगभग पौने तीन गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्ष 2019-20 में राज्य से कुल 9067.92 करोड़ रूपए का निर्यात हुआ था, जबकि वर्ष 2021-22 में 25241.13 करोड़ रूपए का निर्यात हुआ है। वर्ष 2019-20 की तुलना में वर्ष 2021-22 में आयरन एवं स्टील के निर्यात में लगभग साढ़े सात गुना, चावल के निर्यात में 4.68 गुना तथा एल्यूमिनियम तथा एल्यूमिनियम के उत्पादों के निर्यात में लगभग दो गुना वृद्धि दर्ज की गई।
गौरतलब है कि राज्य की वर्ष 2019-24 की औद्योगिक नीति में अनेक उद्योग हितैषी प्रावधान किए गए हैं। उद्योगों के लिए ईज ऑफ डूईंग बिजनेस, सिंगल विंडो प्रणाली के साथ अनेक रियायतें दी गई हैं। राज्य से निर्यात किए जाने वाले उत्पादों को करों में विशेष रियायत देने, निर्यात किए जाने वाले उत्पादों के इकाई स्तर से निकटतम बंदरगाह तक परिवहन लागत पर अनुदान का प्रावधान किया गया है।
राज्य की औद्योगिक नीति में निर्यात संवर्धन के प्रावधानों से पिछले तीन वर्षा में वर्ष 2019-20 से वर्ष 2021-22 के मध्य राज्य के निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। उद्योग विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य से वित्तीय वर्ष 2019-20 में कुल 9067.92 करोड़ रूपए का निर्यात हुआ है, जिसमें मुख्य उत्पाद चावल में 1827.01 करोड़ रूपए, आयरन एवं स्टील में 981.12 करोड़ रूपए एवं एल्यूमिनियम, एल्यूमिनियम के उत्पाद में 3072.03 करोड़ रूपए का निर्यात हुआ है।
इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2020-21 में कुल 17199.97 करोड़ रूपए का निर्यात हुआ है, जिसमें मुख्य उत्पाद चावल 5487.16 करोड़ रूपए, आयरन एवं स्टील में से 3423.06 करोड़ रूपए एवं एल्यूमिनियम, एल्यूमिनियम के उत्पाद में 3159.76 करोड़ रूपए का निर्यात हुआ है।
वित्तीय वर्ष 2021-22 में भी राज्य से होने वाले निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल 25241.13 करोड़ रूपए का निर्यात हुआ है, जिसमें मुख्य उत्पाद चावल 8559.12 करोड़ रूपए, आयरन एवं स्टील में 7386.13 करोड़ रूपए एवं एल्यूमिनियम, एल्यूमिनियम के उत्पाद में 6026.48 करोड़ रूपए का निर्यात हुआ है।
निर्यातोन्मुखी उद्योगों को परिवहन अनुदान दिए जाने के प्रावधान के तहत उत्पाद के निर्माण स्थान से निर्यात स्थान तक वास्तविक भाड़ा के बराबर सहायता प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। औद्योगिक नीति के अनुसार सहायता की अधिकतम सीमा 30 लाख रूपए प्रतिवर्ष होगी, जो औद्योगिक नीति 2019-24 की समयावधि तक मिलेगी। इसके साथ ही साथ राज्य सरकार द्वारा राज्य में निर्यात हेतु उत्पादों के चयन एवं उनकी गुणवत्ता निर्धारण के लिए भी आवश्यक कदम उठाने के साथ निर्यात संवर्धन हेतु राष्ट्रीय स्तर की अन्य संस्थाओं के साथ समन्वय का कार्य भी किया जा रहा है, जिससे राज्य में निर्यात संवर्धन के प्रयासो को अच्छी सफलता मिल रही है।
पिछले तीन वर्षो में चावल, आयरन एवं स्टील तथा एल्यूमिनियम एवं एल्यूमिनियम के उत्पादों के निर्यात में उत्तरोत्तर वृद्धि हुई है। चावल के निर्यात में लगभग 4.68 गुना वृद्धि हुई है। वर्ष 2019-20 में छत्तीसगढ़ से 1827.01 करोड़ रूपए के चावल का निर्यात हुआ था। इसी प्रकार वर्ष 2020-21 में 5487.16 करोड़ रूपए तथा वर्ष 2021-22 में 8559.12 करोड़ रूपए के चावल का निर्यात हुआ।
आयरन एवं स्टील उत्पादों के निर्यात में तीन वर्षो में लगभग साढ़े सात गुना वृद्धि हुई है। वर्ष 2019-20 में 981.12 करोड़ रूपए के आयरन एवं स्टील उत्पादों का निर्यात हुआ था। वर्ष 2020-21 में इसमें लगभग तीन गुना वृद्धि हुई। वर्ष 2020-21 में 3423.06 करोड़ रूपए के आयरन एवं स्टील का निर्यात हुआ। इसी प्रकार वर्ष 2021-22 में वर्ष 2020-21 की तुलना में दो गुना से ज्यादा वृद्धि हुई। वर्ष 2021-22 में 7386.13 करोड़ रूपए के आयरन एवं स्टील उत्पादों का निर्यात हुआ।
इसी तरह एल्यूमिनियम एवं एल्यूमिनियम के उत्पादों के निर्यात में तीन वर्षो में लगभग दो गुना वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2019-20 में 3072.03 करोड़ रूपए के एल्यूमिनियम के उत्पादों का निर्यात हुआ था। वर्ष 2020-21 में 3159.76 करोड़ रूपए तथा वर्ष 2021-22 में 6026.48 करोड़ रूपए का निर्यात हुआ।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news Raipur

Post navigation

Previous राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक 31 मई और 1 जून को करेगी रायपुर जिले के प्रकरणों की सुनवाई
Next स्पर्श एक कोशिश द्वारा छह दिवसीय शिक्षण शिविर प्रारंभ

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.