Skip to content
June 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • मुख्यमंत्री एसी कूलर बंद करने से जीवन नहीं चल पायेगा ऐसा नही है!! जीने के लिए जल, ऑक्सीजन और अच्छा पर्यावरण चाहिए, उलूल जुलूल बयान ना दीजिये-कोमल हुपेंडी
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री एसी कूलर बंद करने से जीवन नहीं चल पायेगा ऐसा नही है!! जीने के लिए जल, ऑक्सीजन और अच्छा पर्यावरण चाहिए, उलूल जुलूल बयान ना दीजिये-कोमल हुपेंडी

Purushottam Manhare June 5, 2022

*आनेवाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को इतना नुकसान न पहुंचाएं की उनका सांस लेना भी मुश्किल हो जाए – कोमल हुपेंडी*

रायपुर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बचकाना बयान एसी कूलर बंद करके ही हसदेव अरण्य का विरोध करनेवाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि जीवन के लिए जल और ऑक्सीजन की जरुरत पडती है। हसदेव अरण्य के सैकड़ों हज़ारो साल के जंगलों को कटवाकर मुख्यमंत्री जी मध्य भारत का पर्यावरण ही खतरे में डाल रहे है और हम सभी का और आने वाली पीढ़ी का जीवन भी खतरे में डाल रहें हैं!

कोमल हुपेंडी ने कहा कि कल का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान “हसदेव अरण्य में पेड़ काटे जाने पर कुछ लोग सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। कोयला चाहिए तो खदान चलानी पड़ेगी। इस साल यहां 8 हजार पेड़ काटे जाएंगे, लेकिन कुछ लोग 8 लाख पेड़ कटने का हल्ला कर रहे हैं। जो लोग विरोध कर रहे हैं वे पहले अपने घर की बिजली बंद कर दें । एसी, कूलर, पंखा, फ्रीज सब बंद करें और फिर मैदान में आकर लड़ें” हास्यास्पद है। मुख्यमंत्री जी शायद भूल गये हैं कि एसी कूलर पंखा के बिना रहा जा सकता है पर जल और वायु के बिना नहीं। आज भी गांव और शहरों बहुत से लोग ए सी कूलर के बिना रह रहे हैं! और गांव के लोगों और आदिवासियों ने एसी कूलर का उपयोग तो जीवन में कभी किया ही नहीं होगा। भूपेश जी शहरों में पेड़ों की छाँव के लिए लोग तरस जाते हैं और आप लाखों पेड़ों को कटवाने पर अड़े हुए हैं?

क्या छत्तीसगढ़ में कोयला सिर्फ हसदेव में ही है अन्यत्र भी उपलब्ध है यहां आसान है इसलिए आप अपने मित्र को लाभ पहुंचाने उनकी गोदी में ही जा बैठे। बहुत से इलाके है जहा कोयला है वहा से खनन करवाए इस क्षेत्र को जैसा है वैसा ही रहने दे ये हमारी चेतावनी समझे।

पेड़ों के कटने से आक्सीजन की कमी होगी जल स्तर कम होगा, गर्मी बढ़ेगी। निश्चित ही पर्यावरण असंतुलन बढेगा। वन्य जीवों का जीवन संकट बढेगा। हसदेव अरण्य के जंगलों पर अभी भी वहां के आदिवासियों कि रोजी रोटी चलती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अभी भी समय है हसदेव में पेड़ों की कटाई बंद करवाइये वर्ना प्रकृति आपको कभी माफ़ नहीं करेगी।

कोमल हुपेंडी ने अंत में कहा कि मुख्यमंत्री जी आप तो गांव से है आप पर्यावरण का अर्थ समझते है अब समझ लीजिए प्रकृति ने झाड़ू वालो को राजनीति साफ करने और पर्यावरण बचाने आम आदमी पार्टी वालो को भेजा है और हमने अब ठान लिया है जब कायनात भी साथ देने लगे तो आपका दोगला पन जनता को भटका नही पाएगा और आप अपने नेता राहुल गांधी के वादे को ही झूठा साबित कर रहे है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news Raipur

Post navigation

Previous विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने जल -जंगल -जमीन -पर्यावरण और जीवन की रक्षा के लिए हसदेव को बचाने का लिया संकल्प !
Next आयोग की अध्यक्ष डॉ. नायक के समक्ष आज पति ने पत्नी को पचास हजार रुपये सौंपा

Related Stories

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में

May 30, 2026
नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*

May 27, 2026
अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 27, 2026

Recent Posts

  • उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी,श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना घेरा ,की जमकर नारेबाजी,

You may have missed

जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.