Skip to content
June 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • अब राजा का बेटा राजा नहीं ,राजा वही बनेगा जो हकदार होगा
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

अब राजा का बेटा राजा नहीं ,राजा वही बनेगा जो हकदार होगा

Purushottam Manhare June 6, 2022

*रूपा और मुनिका सिंगल मदर, बच्चों के लिये कड़ा संघर्ष पर आत्मानन्द स्कूल ने दिया सहारा*

*मुख्यमंत्री से मुनिका ने कहा प्राइवेट स्कूल से निकालकर बेटी का कराया एडमिशन*

*आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के दर्द को कम करती स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना*

रायपुर 6 जून 2022 । एक फ़िल्म का डायलॉग है “अब राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा, राजा वही बनेगा जो हकदार होगा” । भले ये फिल्मी डायलॉग है लेकिन छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना इसे सही साबित कर रही है । इस योजना ने साबित कर दिया है कि बेहतर शिक्षा पर सभी का हक है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब कांकेर के नरहरदेव शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल पहुँचे तो उनसे दो सिंगल मदर आभार आभार जताते हुए भावुक हो गयीं ।
आर्थिक और पारिवारिक परेशानियों से ग्रस्त दो माँओं को कैसे इस योजना से लाभ मिला है , बताते हैं।

केस 1- मैं गुपचुप का ठेला लगाती हूं ।आमदनी मुश्किल से 50 रुपये दिन । इसके पहले घर घर जाकर काम करती थी, पर लॉक डाउन में वो भी छूट गया । ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे । पति शराब पीकर मारपीट करते रहे, इतने जख्म दिए हैं कि याद भी नहीं करना चाहती । रूपा अपनी कहानी बताते हुए रो पड़ती हैं । वे आगे कहतीं हैं ‘ आप ही बताइये 15 सौ रुपये महीने में क्या घर चलाती क्या अपने बच्चों को पढ़ा पाती । मैं जब ठेला लेकर निकलती हूं तो बच्चे घर पर रहें इसकी व्यवस्था भी करनी थी । एक दिन कबाड़ी वाले से तीन सौ रुपये में एक टीवी खरीदी ताकि बच्चे घर में बिजी रहें और मैं काम पर जा सकूं ।

केस 2- मुनिका की कहानी भी रूपा की तरह है । पति से घरेलू हिंसा से पीड़ित थीं । चार साल पहले पति ने अकेले छोड़ दिया । पूरी तरह बूढ़े माता पिता पर निर्भर हैं । मुनिका बतातीं हैं ‘ कम उम्र में मेरे हार्ट का ऑपरेशन हो चुका है इसलिए मेहनत का काम नही हो पाता है। दो हजार रुपये महीने की दवाई का लगता है। प्राइवेट स्कूल में बच्चों की फीस अफोर्ड नहीं कर सकती इसलिए वहां से निकाल लिया है ।

कांकेर में नरहरदेव शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए वरदान साबित हो रहा है । रूपा और मुनिका के जख्मों पर स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना ने मरहम लगाया है । रूपा और मुनिका दोनों का कहना है कि हमारी आर्थिक और पारिवारिक स्थिति ऐसी नहीं है कि बच्चों को महंगे इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ा सकें । यहां से पहले जिस स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहे थे वह नाम के लिए ही इंग्लिश मीडियम स्कूल था । यहां एडमिशन के बाद बच्चे फर्राटेदार अंग्रेजी में बात करते हैं । अभी समर कैम्प में एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी भी सिखाई गयी हैं। बच्चों को सेल्फ डिफेंस भी सिखा रहे हैं ।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg education news Raipur

Post navigation

Previous इन 3 उपायों के उपयोग से कोविड टीकाकरण में आएगी तेजी : नरेश साहू
Next त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव 2022: सरपंच पद के लिए 1 और पंच के लिए 7 अभ्यर्थियों ने नामांकन भरा

Related Stories

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*

June 7, 2026
CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*

June 6, 2026
एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण

June 6, 2026

Recent Posts

  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

You may have missed

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026

Recent Posts

  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.