रायपुर । अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरुकता दिवस मनाने के लिये वाकाथन का आयोजन आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से (शाम 17:00 बजे) शुरु होकर समपार फाटक कमांक 417 (खमतराई फाटक) एवं आर वी -1 (वाल्टेयर फाटक) होते हुए पुनः मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन के उपरांत समाप्त होगी।
इस वाकाथन में मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता सहित अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों सहित संरक्षा विभाग की पुरी टीम के साथ सिविल डिफेंस, स्काउट गाइड, मंडल सांस्कृतिक संघ की टीम भाग लेगी। साथ ही साथ इस वाकाथन में रायपुर मंडल के सभी अधिकारी भाग लेंगे।







![]()


