Skip to content
September 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • प्रदेश की गरीब जनता अब सहारा इंडिया से ठगा सा महसूस कर रही है -कोमल हुपेंडी
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

प्रदेश की गरीब जनता अब सहारा इंडिया से ठगा सा महसूस कर रही है -कोमल हुपेंडी

Purushottam Manhare June 16, 2022

*हजारों करोड़ रुपया प्रदेश की ग्रामीण जनता ने सहारा इंडिया में लगाया लेकिन विगत 10 साल से मैच्योरिटी होने पर भी नहीं दे रहे है पैसा वापस*

रायपुर  । लगभग 15000 करोड़ रुपया प्रदेश की ग्रामीण गरीब जनता ने अपने खून पसीने की कमाई से बचाकर सहारा इंडिया में लगाई है और विगत 10 साल से मैच्योरिटी होने पर भी नहीं दे रहे है पैसा वापस। प्रदेश में समय समय पर आंदोलन करने पर भी कांग्रेस की प्रदेश सरकार और न ही बीजेपी की केंद्र सरकार ने भी कोई कार्यवाही नही की है। सभी सिर्फ खाना पूर्ति कर रहे है और कमोबेश पूरे देश में यही हाल है। सहारा इंडिया की पैठ सरकारो में इतनी मजबूत है कि गरीब जनता के पास सालो साल कोर्ट कचहरी के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
पूरे भारत में जगह-जगह आंदोलन और पुलिस रिपोर्टिंग हो रही है। हजारों केस उपभोक्ता फोरम में लगे है और हजारों केस निचले अदालतों में है। कई केस हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में भी लग चुके हैं। जमा कर्ता व कार्य कर्ता ने हर बड़े और जमा कर्ता के एक समूह ने आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी से मुलाकात कर पूरी व्यथा रखीं और बताया की छोटे नेता और अधिकारी को लिखित रूप में अपने साथ हो रही धोखाधड़ी की जानकारी दे दी है किंतु उच्च राजनीतिक शरण प्राप्त सुब्रत राय के खिलाफ अब तक कोई आवाज बुलंद नही हो सकी है।।सामान्य आदमी को हाई कोर्ट / कोर्ट में अपील करने के लिए वर्षों लग जाते हैं किंतु सुब्रत राय 1 दिन में पटना हाई कोर्ट के खिलाफ और दिल्ली हाईकोर्ट से गिरफ्तारी वारंट के खिलाफ Supreme Court से स्टे लेकर आ जाते है तो इसका मतलब क्या समझे। पीड़ित जनों ने आगे कहा कि न्याय व्यवस्था उच्च वर्ग को ही सपोर्ट करती है मोदी जी ने कश्मीर में 370 धारा हटा कर आतंकवादियों का सफाया कर दिया जो देश के लिए वह अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ही घातक थे किंतु भारत के भीतर ही बैठे आस्तीन के सांप सुब्रत राय सरीके व्यक्ति सोसायटी के माध्यम से करोड़ों गरीब जनता का पैसा ले करके बैठ गए है और जनता असहाय और बेबस सिर्फ परेशान हो रही है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने सवाल कर सरकार से पूछा है कि
क्या इससे देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित नहीं होती है?
क्या इससे गरीब जनता का उम्र भर कमाया हुआ पैसे का बजट नहीं बिगड़ता है ?
आप लोग इस बात को क्यों नहीं समझते हैं या फिर समझते हुए भी आप अनदेखा क्यों कर रहे हैं ।
प्रदेश की जनता इस तरह प्रताड़ित हो रही है और सरकार से आस लगाए बैठे हुए हैं । आम आदमी पार्टी सरकार से निवेदन करती है कि सहारा इंडिया से जनता का मैच्योर हो चुका पैसा जल्दी से जल्दी दिलवाए और आम जन की मदद कीजिए और इस तरह से लोगो से धोखाधड़ी करने वाली कंपनी के कार्यालय बंद करवा कर ठोस कार्यवाही करे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: AAP cg NewsRaipur Political Raipur

Post navigation

Previous एमआईसी की बैठक में अंतरराष्ट्रीय सिस्टर सिटी इंटरनेशनल संस्था की सदस्यता नगर निगम हेतु लेने को स्वीकृति
Next नगरपालिका परिषद् किरंदुल के गौठान से हरी सब्जियों का विक्रय- क्रय प्रारंभ

Related Stories

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*

September 6, 2026
जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले

September 6, 2026
श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 6, 2026

Recent Posts

  • प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न
  • गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, बसंत अग्रवाल के संयोजन में विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न

You may have missed

शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.