0स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कमल नारायण शर्मा की पुण्यतिथि 19 जून 2022 रविवार को सुबह 10.30 बजे शहीद स्मारक भवन में स्थित मूर्ति स्थल के समक्ष नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित0
रायपुर- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कमल नारायण शर्मा की पुण्यतिथि दिनांक 19 जून 2022 रविवार को 10.30 बजे राजधानी शहर रायपुर के जीईमार्ग में शहीद स्मारक भवन में स्थित उनके मूर्ति स्थल के समक्ष नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 2 के सहयोग से उन्हें सादर नमन करने पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया है. उक्त जानकारी नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के प्रभारी अधिकारी एवं प्रभारी अधीक्षण अभियन्ता हेमंत शर्मा ने देते हुए बताया कि नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कमल नारायण शर्मा की पुण्यतिथि दिनांक 19 जून 2022 रविवार को सुबह 10.30 बजे रायपुर के जीईमार्ग में शहीद स्मारक भवन में स्थित उनके मूर्ति स्थल के समक्ष आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम हेतु आवश्यक साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए पुष्प, पुष्पमाला, फूलों की पंखुड़ियाँ आदि सहित अन्य सामान्य यथोचित व्यवस्था सुनिश्चित करवाये जाने हेतु नगर पालिक निगम रायपुर के सम्बंधित जोन क्रमांक 2 के जोन कमिश्नर श्री विनोद पाण्डेय को निर्देशित किया गया है.
