Skip to content
September 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • विश्व हिन्दु परिषद देश-विदेश में चला रहा है 5703 सेवा कार्य : आलोक कुमार 
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

विश्व हिन्दु परिषद देश-विदेश में चला रहा है 5703 सेवा कार्य : आलोक कुमार 

Purushottam Manhare June 19, 2022

रायपुर. विश्व हिन्दु परिषद के सेवा विभाग की राष्ट्रीय बैठक आज से वीआईपी रोड स्थित रामस्वरूप निरंजनदास धर्मशाला में प्रारंभ हुई. इस दौरान आयोजित पत्रकार वार्ता को विश्व हिन्दु परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार  ने संबोधित किया. इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष  रमेश मोदी तथा प्रांत सेवा प्रमुख  मनोज कोठारी उपस्थित थे.

विश्व हिन्दु परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष  आलोक कुमार ने कहा कि 12 क्षेत्र और 44 प्रांत केंन्द्र के माध्यम से संस्कार और सशक्त हिंदू समाज बनाने के उद्देश्यों की पुण्य भावना से कार्य कर रहा है. देश विदेश के हिंदुओं से सतत संपर्क रखना, हिंदू और हिंदुत्व की रक्षा के लिए उन्हें संगठित करना और सहायता करना विहिप का मुख्य कार्य है. परिषद की साल में दो वार्षिक बैठकें दिसंबर और जून माह में होती हैं. उन्होंने सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सहित देश—विदेश में विश्व हिंदू परिषद कुल 5703 सेवा कार्य सफलतापूर्वक संचालित कर रहा है. शिक्षा के क्षेत्र में देखें तो छात्रावास 84, विद्यालय 695, बालवाड़ी 200, अन्य शिक्षण केंद्र 743 संचालित किए जा रहे हैं.

विश्व हिन्दु परिषद स्वास्थ्य के क्षेत्र में अस्पताल 12, एंबुलेंस—डिस्पेंसरी 57, चिकित्सा शिविर 14 तथा अन्य गतिविधियां 1247 संचालित हो रही हैं. इसी प्रकार स्वावलंबन के क्षेत्र में विहिप ने सिलाई केन्द्र 127, कम्प्यूटर केंद्र 46, कौशल विकास 13, महिला स्वयं सहायता केन्द्र 88 तथा अन्य उपक्रम 491 चल रहे हैं. सामाजिक कायों के रूप में संस्कार शालाएं 341, बाल संस्कार केन्द्र 180, वृद्धाश्रम महिलाश्रम 15 तथा अन्य गतिविधियां 1325 संचालित की जा रही हैं.

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता  आलोक कुमार ने विशेष तौर उन इलाकों में चल रहे सेवा कार्यों का जिक्र किया जिनके संचालन के बाद नक्सलवाद और आतंकवाद लगभग खत्म हो गए जैसे कि काशी प्रांत का चंदोली जिला का सेवा कार्य, झारखण्ड के करंजो में ग्राम विकास केंद्र, असम के त्रिपुरा से लगा बीमाहासाओ में आनंद बाजार का संचालन प्रमुख है. उन्होंने बताया कि उत्तर पश्चिमी राज्यों में विहिप 84 छात्रावास, 695 विद्यालय संचालित कर रहा है जहां से संस्कारित होकर, विद्याध्ययन करके निकले युवा, देश सेवा के लिए समर्पित रहते हैं.

छत्तीसगढ़ में चल रहे सेवा केन्द्रों की जानकारी देते हुए विश्व हिन्दु परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष श्री आलोक कुमार जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर जैसे शहरों में 12 संस्कार शालाएं, संस्कार केंद्रों की स्थापना विश्व हिंदू परिषद ने की है. इसके साथ ही प्रदेश कार्यालय में डायग्नोस्टिक अस्पताल का संचालन करता है. इस सेवा का लाभ 50 हजार जरुरतमंद मरीजों को मिलता है. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की जरूरतमंद महिलाओं को 20 पावर मशीनों के माध्यम से सिलाई प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार दिलाता है. इसके अलावा 7 से 14 उम्र के बच्चों को स्कूली शिक्षा के लिए कोचिंग तथा संस्कार केन्द्रों का संचालन किया जाता है. कोरोनाकाल में परिषद ने नि:शुल्क ऑनलाइन परामर्श तथा ऑक्सीजन उपकरणों की सेवाएं दी.

आलोक कुमार जी ने बताया कि हाल ही में राजधानी में गौ.रोटी सेवा केन्द्र की शुरूआत की गई है. एक रूपये में 25 रोटियां दी जाती हैं जो आवारा गायों की सेवा में दी जाती हैं. अब तक इसके 100 से ज्यादा सदस्य बन चुके हैं. इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री रमेश मोदी, प्रदेश अध्यक्ष संतोष गोलछा तथा प्रांत मंत्री श्री विभूतिशरण पांडे जी उपस्थित थे.

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Cg news

Post navigation

Previous विधायक कुलदीप जुनेजा ने दिए श्यामनगर वासियो को 44 लाख की सौगात
Next एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा लगभग 50 लाख क़ीमत के गुम हुए कुल 200 नग मोबाईल फोन को ढूंढ कर मोबाईल फोन स्वामियों को उप पुलिस महानिरीक्षक  प्रशांत अग्रवाल के हाथों से कराया गया वापस

Related Stories

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*

September 6, 2026
जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले

September 6, 2026
श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 6, 2026

Recent Posts

  • प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न
  • गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, बसंत अग्रवाल के संयोजन में विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न

You may have missed

शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.