प्रत्याशियों की धड़कने हुई तेज
एस एच अजहर
किरंदुल बीटीओए चुनाव की तारीखे जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे -वैसे सरगर्मियां तेज होती जा रही है और इसी के साथ प्रत्याशियों की धड़कने भी तेजी से धड़ना शुरू हो गया है और चुनाव के पश्चात नतीजे के दिन जोर जोर से धड़कने लगेगा आपको बता दें कि कि प्रत्याशियों की कठिन परीक्षा शुरू हो गई है और सभी अपने पक्ष में वोट करने जोर आजमाइश में लगे हुए है ।आपको यह भी बता दें कि बी टी ओ ए का चुनाव 27 जून को होना है और महज एक सप्ताह ही शेष है और 27 को ही सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा । अपको यह भी बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान मनोज सिंह पैनल के समस्त उम्मीदवार पूरे जोश में प्रचार कर रहे हैं और जीत का दावा भी कर रहे है ।जिस तरह मनोज सिंह व संजीव साव ( गुड्डा ) विकाश पेनल पूरी टीम को जनसमर्थन मिल रहा है







![]()



उससे लगता है कि यह पैनल जीत के झ॔ड़ा लहराएगा।जब चुनाव को लेकर प्रत्याशी से बात की तो उन्होंने बताया कि वैसे तो मैं बी टी ओ ए के सदस्य के बिना कुछ भी नहीं है बी टी ओ ए के समस्त सदस्य हमारे परिवार हैं और परिवार के आशीर्वाद से हमें विजय प्राप्त होगी वही मनोज सिंह व संजीव साव (गुड्डा ) ने बताया कि जब पूरा विश्व वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के चपेट में था और भारत भी इससे अछूता नहीं था भारत के हर एक राज्य में आम जनता परेशान थी और लोग दाने-दाने को मोहताज थे हर कोई किसी से भी सहयोग की अपेक्षा रखता था उस दौरान भी सभी सदस्य के द्वारा प्रशासन एवं एनएमडीसी से बात कर काम चालू करवाएं और 10 चक्के का संचालन सफलतापूर्वक रहा किसी भी सदस्य को कोई कठिनाई नहीं हुई और भरपूर लोडिंग 10 चक्का ट्रक मालिकों को मिली ।
