नई दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पूरे देश में लोगों के बीच उत्साह देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति कोविंद से लेकर सेना के जवानों ने योगासन कर दुनिया में योग की ताकत का संदेश दिया। कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2020 व 2021 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सार्वजनिक तौर पर नहीं मनाया गया था।
