निशान यात्रा भी मुख्य मार्ग से निकली,विभिन्न संस्थाओं ने जगह जगह किया स्वागत
अम्बिकापुर:-अम्बिकापुर में नवनिर्मित माता बनभौरी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर है।प्राण प्रतिष्ठा के लिए अखंड ज्योत लेने सैकड़ों लोग का जत्था अंबिकापुर से 21 जून को हरियाणा के बनभौरी धाम के लिए रवाना हुआ था।24 जून को विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद मां बनभौरी देवी की ज्योति का काफिला अंबिकापुर के लिए रवाना हुआ जो कि 26 जून को अम्बिकापुर पहुँचा।







![]()


ज्ञात हो की माता का मंदिर कुंडला सिटी में बन कर तैयार है जिसे भव्य व आकर्षक रूप दिया गया है।मंदिर में माता बनभौरी की प्राण प्रतिष्ठा 6 जुलाई को होनी है जिससे पहले अन्य कार्यक्रम व पूजा पाठ होगा।

इसी तारतम्य में ज्योत हरियाणा स्थित मां बनभौरी धाम से रविवार को अम्बिकापुर पहुँचा।ज्योत भक्तो के जत्थे के साथ जैसे ही सरगुजा में प्रवेश किया भैसा मुड़ा में सर्व-प्रथम दादी राणी सती महिला मंडली के द्वारा ढोल नगाड़े ,आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। ज्योत का अम्बिकापुर के रास्ते भाईयाथान,सूरजपुर व विश्रामपुर में मुकेश अग्रवाल रसेरा ,अग्रवाल सभा भैयाथान , अग्रवाल सभा सूरजपुर, बनभौरी सेवा समिति सूरजपुर ने दुर्गा पंडाल में व विश्रामपुर में अग्रवाल सभा ने भव्य स्वागत किया।ज्योत यात्रा जैसे ही अंबिकापुर में प्रवेश हुई टाटा शो रूम के पास चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एवम कैट,हनुमान राइस मिल,श्री श्याम मंडल, श्री राम मार्बल एवं कॉलेज ग्राउंड ग्रुप , बजाज शोरूम , श्रीनिवास केडिया, गुरु सिंह सभा,जय अम्बे परिवार,लक्ष्मी बोरवेल परिवार देवीगंज ,कांग्रेस पार्टी , भारतीय जनता पार्टी , विश्व हिंदू परिषद(संगम चौक) ,श्याम ड्रेसस परिवार,शुभम अग्रवाल व परिवार(रेहडिया परिवार)सदर रोड,आम्रपाली परिवार,झंडू राम कली राम परिवार(अग्रसेन चौक),पूजा मेडिकल परिवार(अग्रसेन चौक),सतनारायण मित्तल परिवार(खरसिया रोड),तेलुराम बनारसी दास परिवार,मारवाड़ी युवा मंच,अग्रवाल सभा(कुंडला सिटी प्रवेश द्वार) व अन्य भक्तों ने ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया।यात्रा के कुंडला सिटी पहुँचने पर सभी कुंडला वाशियों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।यात्रा का समापन मंदिर प्रांगण में हुआ तत्पश्चात पूजा अर्चना कर भंडारे का आयोजन किया गया।
