Skip to content
June 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • जीएसटी क्षतिपूर्ति की भरपाई के लिए लिया जाने वाला कंपनसेशन सेस मोदी सरकार ने 4 साल के लिए बढ़ाया पर राज्यों को क्षतिपूर्ति 1 जुलाई से बंद करने की तैयारी
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जीएसटी क्षतिपूर्ति की भरपाई के लिए लिया जाने वाला कंपनसेशन सेस मोदी सरकार ने 4 साल के लिए बढ़ाया पर राज्यों को क्षतिपूर्ति 1 जुलाई से बंद करने की तैयारी

Purushottam Manhare June 27, 2022

*मोदी सरकार की आर्थिक नीतियां सहकारी संघवाद और राज्यों के आर्थिक हितों के खिलाफ है*

रायपुर/27 जून 2022। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि एक ओर मोदी सरकार ने जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर लगाने की समय सीमा करीब 4 साल के लिए बढ़ाकर 31 मार्च 2026 तक वसूलने का आदेश कर दिया है वहीं दूसरी ओर राज्यों को दी जाने वाली जीएसटी क्षतिपूर्ति की भरपाई 1 जुलाई 2022 से खत्म करने जा रही है। सबसे ज्यादा नुकसान उत्पादक राज्य को है। कई राज्यों की आय 20 से 40 प्रतिशत तक कम हो जाएगी। मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियां सहकारी संघवाद और राज्यों के आर्थिक हितों के खिलाफ है। 2014 के बाद से लगभग सभी केंद्रीय योजनाओं में केन्द्रांश कम करके राज्यांश बढ़ाया जा रहा है। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों में टैक्स कम करके सेस लगाया जा रहा है, ताकि राज्यों को हिस्सेदारी देना ना पड़े। बिना तैयारी के लादे गए जीएसटी के जटिल प्रावधानों के सरलीकरण और विसंगतियों को दूर करने के लिए देशभर के व्यवसायी विगत 5 वर्षों से संघर्षरत हैं, लेकिन सैकड़ो संशोधनों और हजारों नोटिफिकेशन के बावजूद आज तक समस्या यथावत बनी हुई है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि आगामी 28 और 29 जून 2022 को चंडीगढ़ में होने वाली जीएसटी समिति की बैठक में राज्यों को दी जाने वाली जीएसटी क्षतिपूर्ति की समय सीमा आगामी 5 वर्षों के लिए बढाया जाना चाहिए साथ ही प्रक्रिया का सरलीकरण और विसंगतियों को दूर करने के साथ-साथ इनपुट टैक्स क्रेडिट जीएसटीआर 2 बी के आधार पर मान्य किया जाना चाहिए। मोदी सरकार ने तुगलकी फरमान जारी किया है कि जीएसटी मुआवजे की भरपाई के लिए लगाया जाने वाला जीएसटी कंपनसेशन सेस जो 61 प्रतिशत से 200 प्रतिशत तक लगाया जाता है उसे मार्च 2026 तक वसूला जाएगा लेकिन जो क्षतिपूर्ति राज्यों को दी जाती है उसे एक जुलाई 2022 से ही बंद कर दिया जायेगा, जो कि राज्यों के आर्थिक हितों के खिलाफ है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Cg news

Post navigation

Previous एनएमडीसी पॉलिटेक्निक, दंतेवाड़ा में शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रायोजित व्याख्यान श्रेणी का आयोजन
Next अवनीश कुमार शरण संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण, टी.के. सातपूते संयुक्त संचालक दुर्ग जोन एवं शा.आई.टी.आई. दुर्ग, महासमुंद, डौंडीलोहारा के प्राचार्य एवं बेमेतरा के अधीक्षक के ऊपर हाईकोर्ट बिलासपुर ने न्यायालय की अवमानना का केस दर्ज कर नोटिस जारी की 

Related Stories

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026
स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

June 5, 2026
सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन

June 5, 2026

Recent Posts

  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • बीआईओएम किरन्दुल में मनाया गया विश्‍व पर्यावरण दिवस

You may have missed

छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • Latest
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.