रायपुर । भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम-कोरिया जिले के बहरासी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की है उन्होंने जनकपुर को अब नगर पंचायत का दर्जा मिलने की बात कहीं है । साथ ही उन्होंने रामदहा को पर्यटन केंद्र के रुप में विकसित करने की भी घोषणा की है बता दें कि रामदहा में बहुत ही सुंदर वॉटरफॉल है । मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप अब जल्द ही रामदहा में पर्यटन सुविधाओं का विकास होगा ।
