रायपुर । निगम एमआईसी ने डीपीसी द्वारा अनुशंसित अभियंताओं की पदोन्नति को लेकर 5 सदस्यों की समिति बनाने का निर्णय लिया, महापौर एजाज ढेबर एवं आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मोर महापौर मोर द्वार आयोजन को गंभीरता से लेने के निर्देश दिये0 रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर की मेयर इन काउंसिल एमआईसी की बैठक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में महापौर एजाज ढेबर की अध्यक्षता एवं आयुक्त मयंक चतुर्वेदी, छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष एवं निगम लोक कर्म विभाग अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा, एमआईसी सदस्य सर्वश्रीश्री कुमार मेनन, नागभूषण राव, सुन्दर जोगी, रितेश त्रिपाठी, अजीत कुकरेजा,आकाश तिवारी, सुरेश चन्नावार, जितेन्द्र अग्रवाल, श्रीमती अंजनी राधेश्याम विभार, श्रीमती द्रोपती हेमन्त पटेल,अपर आयुक्त सर्वश्री अभिषेक अग्रवाल, सुनील चंद्रवंशी, अरविन्द शर्मा, सचिव डॉक्टर आर. के. डोंगरे,सभी जोन कमिश्नरगण, अधीक्षण अभियन्ता, कार्यपालन अभियन्तागण, सभी विभाग के प्रभारी अधिकारियों की उपस्थिति में हुई. एमआईसी ने सामान्य प्रशासन विभाग के प्रस्ताव एमआईसी की प्राधिकारिता के अधीन पदों की पूर्ति पदोन्नति से करने हेतु विगत दिनांक 20 जून 2022 की विभागीय पदोन्नति समिति ( डीपीसी) द्वारा अनुशंसित पदोन्नति के प्रस्ताव पर विचार करते हुए प्रकरण में 5 एमआईसी सदस्यों सर्वश्री ज्ञानेश शर्मा, श्रीश्रीकुमार मेनन, नागभूषण राव, सामान्य प्रशासन विभाग के अध्यक्ष श्री रितेश त्रिपाठी एवं सुन्दरलाल जोगी की समिति बनाने का निर्णय लिया गया. समिति 10 दिनों में अपनी रिपोर्ट एमआईसी के समक्ष प्रस्तुत करेगी. महापौर श्री एजाज ढेबर ने निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मोर महापौर मोर द्वार के आयोजन को गंभीरता से लेते हुए जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनका त्वरित निदान करके अपने प्रशासनिक कार्य दायित्व का सही तरीके से निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि कर्तव्य निर्वहन के प्रति लापरवाही किये जाने की स्थिति में सम्बंधित निगम अधिकारी एवं कर्मचारी अनुशासनात्मक कार्यवाही का सामना करने के लिये तैयार रहें. सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण सौंपे गये प्रशासनिक कार्य दायित्व का सजग एवं जागरूक रहकर निर्वहन करना सुनिश्चित कर लेंवे.
