रायपुर । दिनांक 28 जून 2022 । छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक संघ के महामंत्री सत्यदेव वर्मा के द्वारा प्रदेश के समस्त कर्मचारियों के डीए व अन्य लंबित मांगों के पूर्ति के लिए बाबा बर्फानी के चरणों में पूजा अर्चना कर सभी मांगों की शत प्रतिशत पूर्ति हेतु अमरनाथ का यात्रा प्रारंभ कर रहे है । सत्यदेव वर्मा के साथ संघ के पदाधिकारी श्री चंद्रिका प्रसाद वर्मा व लोकेश कुमार वर्मा, आयुष पिल्ले,श्री रविन्द्र सारसुंगतान , अलंकार परिहार, नरेश नेताम हेम साहू,मनोज मुछाबड़ भी अमरनाथ यात्रा कर रहे है ।

सत्यदेव वर्मा ने संवाददाता के साथ चर्चा में बताया कि प्रदेश के कर्मचारी अपने हितों के तरस रहे है । शासन के द्वारा कर्मचारियों के बहुप्रतीक्षित मांग डीए को नजरअंदाज किया जा रहा है । प्रदेश के समस्त कर्मचारियों के हितों के लिए बाबा बर्फानी के चरणों मे पूजा अर्चना कर मांग पूरा होने का कामना किया जाएगा ।।






![]()


