रायपुर:- 28 जून, 2022/ रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत अनूपपुर-अमलाई सेक्शन में तीसरी रेललाइन विद्युतीकृत का कार्य दिनांक 20 जून से 26 जून, 2022 (सात दिन ) तक किया जा रहा है । इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी ।
इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जिसका विवरण इस प्रकार हैः-
*रद्द होने वाली गाडियां*:-
01. रैक के अभाव के कारण दिनांक 29 एवं 30 जून, 2022 को बरौनी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15231 बरौनी –गोंदिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।


———-
