रायपुर । विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर दुर्गा महाविद्यालय रायपुर के विभागाध्यक्ष डॉ पूर्णिमा शुक्ला ने कहा कि वैसे तो जनसंख्या वृद्धि एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, जनसंख्या एक महत्वपूर्ण संसाधन हैं लेकिन संसाधन की तुलना में आज समस्या बन गई है. जनसंख्या वृद्धि के कारण उपलब्ध संसाधनों पर दबाव बढ़ने लगता है, जिससे अनेक तरह की सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक एवं राजनीतिक समस्याएँ जन्म लेने लगती हैं. जनसंख्या में निरन्तर वृद्धि से भूमि पर जनसंख्या का भार निरन्तर बढ़ता जाता है, जिससे प्रति व्यक्ति साधन सीमित होते जाते हैं।इस अवसर पर महाविद्यालय के भूगोल विभाग के डा जे.होता, श्रीमति सुनीता चंसोरिया, डॉ संजीव प्रमानिक, भुपेंद्र दुबे , के.पी.त्रिपाठी, बालकदास एवं समस्त एम.ए.भूगोल के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
