Skip to content
September 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • अश्विनी वैष्णव,  रेल, संचार, इलेक्ट्रानिक व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री,  द्वारा अम्बिकापुर-हजरत निज़ामुद्दीन-अम्बिकापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन सेवा का हुआ शुभारंभ 
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

अश्विनी वैष्णव,  रेल, संचार, इलेक्ट्रानिक व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री,  द्वारा अम्बिकापुर-हजरत निज़ामुद्दीन-अम्बिकापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन सेवा का हुआ शुभारंभ 

Purushottam Manhare July 14, 2022

बिलासपुर/रायपुर – 14 जुलाई 2022/ अश्विनी वैष्णव, रेल, संचार, इलेक्ट्रानिक व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार द्वारा अम्बिकापुर-हजरत निज़ामुद्दीन-अम्बिकापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन सेवा का अम्बिकापुर स्टेशन से शुभारंभ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज दिनांक 14 जुलाई 2022 को प्रातः 09.45 बजे किया गया ।

इस अवसर पर अम्बिकापुर स्टेशन में श्रीमती रेणुका सिंह, राज्यमंत्री, जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, पारसनाथ राजवाड़े, विधायक, भटगांव,  आलोक कुमार, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे एवं मंडल रेल प्रबन्धक, बिलासपुर सहित अन्य अधिकारी गण एवं बड़ी संख्या में अंबिकापुर क्षेत्र के नागरिक गण उपस्थित थे ।
सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत करते हुए , दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक  आलोक कुमार ने कहा कि इस ट्रेन से सुविधाजनक कनेक्टिविटी के साथ ही साथ उद्योग, शिक्षा एवं रोजगार आदि विभिन्न क्षेत्रों में अपार संभावनाएं प्रबल होगी ।

इस अवसर पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री अश्विनी वैष्णव, रेल, संचार, इलेक्ट्रानिक व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि आज का यह दिन इस क्षेत्र के लिए यादगार है । माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन को साकार करते हुए देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किये जा रहे है । रेलवे से जन जन का जुड़ाव है इसलिए रेल यात्रियों को स्टेशनों पर वर्ल्ड क्लास सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किये जा रहे है । अम्बिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के शुरू होने से न सिर्फ दिल्ली बल्कि और भी कई महत्वपूर्ण नगर अम्बिकापुर से सीधी रेल सेवा से जुड़ गए है ।

श्रीमती रेणुका सिंह, राज्यमंत्री, जनजातीय कार्य मंत्रालय ने इस एक्सप्रेस ट्रेन सेवा के शुभारंभ पर क्षेत्र के निवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इस ट्रेन के माध्यम से अम्बिकापुर वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई है । आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर शुरू हुई इस सेवा के माध्यम से जनजातीय क्षेत्र का देश की राजधानी दिल्ली से सीधा जुड़ाव होगा ।

कार्यक्रम के अंत में मंडल रेल प्रबन्धक बिलासपुर ने सभी उपस्थित जन समूह का धन्यवाद ज्ञपित किया ।

04043 ट्रेन नंबर के साथ यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को अंबिकापुर से प्रातः 7.15 बजे रवाना होगी तथा अगले दिन प्रातः 4.35 बजे हजरत निज़ामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में 04044 ट्रेन नंबर के साथ यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को हजरत निज़ामुद्दीन से रात्रि 11.00 बजे रवाना होकर अगले दिन सायंकाल 7.30 बजे अम्बिकापुर स्टेशन पहुंचेगी ।

पहले अम्बिकापुर से दिल्ली की यात्रा के लिए अनूपपुर, कटनी आदि स्टेशनों से ट्रेन पकड़नी पड़ती थी । इस ट्रेन के शुरू होने से अम्बिकापुर से देश की राजधानी दिल्ली के लिए सीधी रेल सेवा उपलब्ध हो गई है ।

आज इस ट्रेन को शुभारंभ स्पेशल के रूप मे पहले दिन स्पेशल समय-सारणी के अनुसार चलाया गया, ततपश्चात यह ट्रेन अपने नियमित समय-सारणी के अनुसार चलेगी ।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news Railway

Post navigation

Previous स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग 18 जुलाई से 30 जुलाई तक
Next नगर निगम उद्यानिकी विभाग के प्रमुख सुरेश चन्नावार , अपर आयुक्त सुनील चंद्रवशी ने ली एन.जी.ओ की बैठक

Related Stories

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*

September 6, 2026
जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले

September 6, 2026
श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 6, 2026

Recent Posts

  • प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न
  • गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, बसंत अग्रवाल के संयोजन में विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न

You may have missed

शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.