Skip to content
July 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • भाजपा किसान मोर्चा खाद बीज के मामले में घड़ियाली आंसू बहा रहा , मोदी सरकार छत्तीसगढ़ को पर्याप्त खाद नहीं दे रही
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

भाजपा किसान मोर्चा खाद बीज के मामले में घड़ियाली आंसू बहा रहा , मोदी सरकार छत्तीसगढ़ को पर्याप्त खाद नहीं दे रही

Purushottam Manhare July 22, 2022

रायपुर/22 जुलाई 2022। खाद बीज की कमी को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के आंदोलन को राजनीतिक नौटंकी करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा को वास्तविक में किसानों की चिंता है और खाद की कमी को दूर करना चाहते हैं तो उन्हें अपने भाजपा के 9 सांसदों के दफ्तर और केंद्रीय उर्वरक मंत्रालय में तालाबंदी करना चाहिए।केंद्र से राज्य सरकार ने 13 लाख 70 हजार टन खाद की मांग किया था। जिसका शेड्यूल भी उर्वरक मंत्रालय ने जारी किया लेकिन शेड्यूल के हिसाब से रासायनिक उर्वरक की सप्लाई उर्वरक मंत्रालय ने नही की है और मांग के विपरीत अब तक मात्र 60 प्रतिश खाद ही दी गई है जिसके चलते प्रदेश में खाद का संकट उत्पन्न हुआ है। प्रदेश सरकार ने किसानों को पर्याप्त मात्रा में बीज की सप्लाई की है और रासायनिक उर्वरक खाद की कमी दूर करने गोठनों में बने वर्मी कंपोस्ट खाद की आपूर्ति भी किया है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के नेता छत्तीसगढ़ में किसानों के नाम से घड़ियाली आंसू बहाते हैं लेकिन खाद की कमी और बारदाना की कमी के लिए, सेन्ट्रल पुल के चावल की कटौती तथा उसना चावल के मामले में जिम्मेदार मोदी सरकार के आगे भाजपा किसान मोर्चा मौन रहती है। किसानों ने देखा है यह वही भाजपा का किसान मोर्चा है जो 15 साल तक छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार रहने के दौरान किसानों पर अत्याचार होने पर, किसानों की आत्महत्या की घटनाओं पर, किसानों के जलाशय बेचने पर मौन रहती थी और किसानों को वादा अनुसार रमन सिंह की सरकार ने धान की कीमत 2100 रु. और 300 रु. प्रति क्विंटल बोनस नहीं दिया तब भी रमन सरकार की तारफी करते थे।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कि केंद्र की भाजपा की सरकार किसान विरोधी है। किसानों को सही समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद देना नहीं चाहती समय पर उनके उपज को खरीदना नहीं जाती उपज का उचित मूल्य न देना नहीं चाहती है इसके चलते देश भर के किसान हताश और परेशान हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार देश की पहली सरकार है जो किसानों को धान की सबसे ज्यादा कीमत 2540 रुपए वादा अनुसार दे रही है। धान के अलावा कोदो कुटकी गन्ना मक्का रागी दलहन तिलहन फलदार वृक्ष और वृक्षारोपण करने वाले किसानों को भी राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से प्रति एकड़ 10 हजार रु. प्रोत्साहन राशि दे रही है जो किसी भाजपा शासित राज्य में किसानों को नहीं मिल रहे हैं। मोदी सरकार राजनीतिक द्वेष के चलते छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव कर रही है सौतेला व्यवहार कर रही है। छत्तीसगढ़ के किसान धान के उत्पादन ना कर सके इस लिये खाद की आपूर्ति में बाधा पैदा कर रही है और धान की खरीदी के समय बारदाना देने में भी इसी प्रकार की बाधा उत्पन्न किया जाता है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Congress news Raipur

Post navigation

Previous महिला आयोग अध्यक्ष डॉ नायक का उपलब्धियों से भरा दो साल का कार्यकाल, सीएम बघेल को सौंपा रिपोर्ट कार्ड
Next एम्बुलेंस कोरोना काल में हो गई 19 गुना ज्यादा फिर भी न आती है और ना ही इनमें उपकरणों की सुविधा है – कोमल हुपेंडी

Related Stories

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*

July 27, 2026
कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 

July 27, 2026
गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*

July 27, 2026

Recent Posts

  • अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*
  • *डी ए वी किरंदुल ने क्लस्टर लेवल खेल- कूद प्रतियोगिता में जीते 49 स्वर्ण*

You may have missed

हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.