Skip to content
July 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • देश बेचने वाले अब तिरंगा बेचने में लग गये , तिरंगा कांग्रेस के लिये स्वाभिमान का प्रतीक, भाजपा के लिये राजनीति का जरिया-कांग्रेस
  • Featured
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

देश बेचने वाले अब तिरंगा बेचने में लग गये , तिरंगा कांग्रेस के लिये स्वाभिमान का प्रतीक, भाजपा के लिये राजनीति का जरिया-कांग्रेस

Purushottam Manhare August 3, 2022

*भाजपा बतायें गठन के बाद आजादी तक के 22 साल में आरएसएस का स्वतंत्रता संग्राम में क्या योगदान था?*

*श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत छोड़ो आंदोलन का विरोध किया था*

रायपुर/03 अगस्त 2022। भाजपा मुख्यालय में हर घर अभियान के लिये तिरंगा बेचे जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जो लोग देश बेच रहे थे अब तिरंगा बेचने में लग गये। भाजपा का मूल चरित्र धंधे बाजी है। आजादी की लड़ाई के समय इनके पूर्वज अंग्रेजों के चंद चांदी के टुकड़ों के लिये देश की आजादी की लड़ाई बाधा डालते थे। आज भाजपाई भारत की आन-बान-शान तिरंगे का व्यापार शुरू कर दिये। वास्तव में तिरंगे के प्रति सम्मान है तो लोगों को मुफ्त उपलब्ध करवायें।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि तिरंगा कांग्रेस के लिये स्वाभिमान का प्रतीक है, भाजपा के लिये राजनीति करने का जरिया मात्र है। भाजपा द्वारा आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा का अभियान स्वतंत्रता आंदोलन में भाजपा के काले इतिहास में पर्दा डालने की कोशिश मात्र है। कांग्रेस पार्टी के लिये तिरंगा स्वाभिमान का प्रतीक है, इसीलिये झंडे के तले कांग्रेस ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ा था तथा देश को आजाद कराया। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर देश भक्ति का जलसा निकालने की नौटंकी करने वालों के पूर्वज स्वतंत्रता संग्राम के समय अंग्रेजों के पैरोकार की भूमिका में खड़े थे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा के पितृ संगठन आरएसएस के मूलस्वरूप हिन्दू महासभा का गठन 1925 में हुआ, देश आजाद 1947 में हुआ इन 22 सालों तक भारत के आजादी की लड़ाई में हिन्दू महासभा का क्या योगदान था? भाजपाई बता नहीं सकते। 1947 में जब देश आजाद हुआ तब दीनदयाल उपाध्याय 32 वर्ष के परिपक्व नौजवान थे देश की आजादी की लड़ाई में उनका क्या योगदान था? कितनी बार जेल गये? 1942 में कांग्रेस महात्मा गांधी की अगुवाई में भारत छोड़ो आंदोलन चला रही थी तब भाजपा के पितृ पुरुष श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंग्रेजी हूकूमत को सलाह दे रहे थे कि भारत छोड़ो आंदोलन को क्रूरतापूर्वक दमन किया जाना चाहिये।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि देश की आन-बान-शान का प्रतीक रहे तिरंगा को भाजपा ने पितृ पुरुष गोलवलकर ने देश के लिये अपशगुन बताया था। तिरंगे के प्रति सम्मान का आडंबर कर रही भाजपा के आदर्श गोलवलकर ने अपनी पुस्तक बंच ऑफ थॉट्स में तिरंगा को राष्ट्रीय ध्वज मानने से ही मना कर दिया था। इस पुस्तक में उन्होंने लोकतंत्र और समाजवाद को गलत बताते हुए संविधान को एक जहरीला बीज बताया था। 30 जनवरी 1948 को जब महात्मा गाँधी की हत्या कर दी गयी तो अखबारों के माध्यम से खबरें आई थीं कि आरएसएस के लोग तिरंगे झंडे को पैरों से रौंदकर खुशी मना रहे थे। आज़ादी के संग्राम में शामिल लोगों को आरएसएस की इस हरकत से बहुत तकलीफ हुई थी। जवाहरलाल नेहरू जी ने 24 फरवरी 1948 को अपने एक भाषण में इस घटना को लेकर कड़ा विरोध जताया था और ऐसा करने वालों को देशद्रोही बताया था। आजादी के बाद 50 सालों तक आरएसएस के मुख्यालय नागपुर में तिरंगा नहीं फहराया जाता था। आजादी के अमृत महोत्सव के नाम पर राष्ट्रभक्ति की नौटंकी करने वाले भाजपाई आजादी की लड़ाई में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को विरोध करते थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg Congress NewsRaipur

Post navigation

Previous विशाखापट्टनम-दुर्ग-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन (प्रतिदिन) 13 अगस्त 2022 से पुनः प्रारम्भ
Next डी. पुरंदेश्वरी हंटर लेकर आई थी फेल हो गई अजय जामवाल की सफलता संदिग्ध – कांग्रेस

Related Stories

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान

July 21, 2026
मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ

July 21, 2026
जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा

July 21, 2026

Recent Posts

  • बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*

You may have missed

एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.