रायपुर । प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन रायपुर द्वारा इस वर्ष महिला मंडल अपना प्रथम सावन महोत्सव रविवार 7 अगस्त को दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक, दिव्यांग बालिका वसतिगृह, समता कॉलोनी में आयोजित करने जा रहे हैं। महोत्सव में महिलाओ को हरे रंग के परिधान मे उपस्थित रहने के बोला गया है। कार्यक्रम में महिलाओ की तथा बच्चों के मनोरंजन की पूर्ण व्यवस्था की गई है। बच्चों के नृत्य तथा प्रश्नोत्तरी, अंताक्षरी, एक मिनट का खेल, और भी बहुत कुछ कार्यक्रम रखे गए है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश: सामाजिक महिलाओ को एकत्र लाने का है। महोत्सव में व्यावसायिक महिला अपना स्टाल भी लगा सकती है। यह कार्यक्रम महिलाओ में समाज के प्रति उनकी ऋचि बढ़ाने का मुख्य उद्देश्य है।








