Skip to content
November 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • *राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की भर्ती प्रक्रिया नियमानुसार जारी
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

*राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की भर्ती प्रक्रिया नियमानुसार जारी

Purushottam Manhare August 8, 2022

*प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने एनएचएम द्वारा 800 पदों पर की जा रही है भर्ती*

रायपुर. 8 अगस्त 2022. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की भर्ती प्रक्रिया नियमानुसार जारी है। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिये न्यूनतम योग्यता बी.एस.सी. नर्सिंग/पोस्ट बेसिक बी.एस.सी. नर्सिंग/जी.एन.एम. डिग्री/डिप्लोमा रखी गई थी। इसमें प्राप्त अंकों के आधार पर ही उम्मीदवारों की चयन सूची तैयार कर भर्ती प्रक्रिया की जा रही है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और पर्याप्त संख्या में मानव संसाधन उपलब्ध कराने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 800 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पदों पर भर्ती की जा रही है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने बताया कि मिशन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के कुल 800 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिसके लिये 17 हजार 784 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों के परीक्षण के बाद पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा जारी की गई थी। अभ्यर्थियों से इस सूची पर दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई थी, जिस पर ई-मेल के माध्यम से 620 आवेदकों द्वारा दावा-आपत्ति प्रस्तुत की गई थी। विज्ञापन में इस बात का स्पष्ट रूप से जिक्र था कि कुल पदों के विरूद्ध एक तिहाई परीक्षार्थियों को ही लिखित परीक्षा हेतु मेरिट के आधार पर आमंत्रित किया जायेगा। मिशन द्वारा दावा-आपत्ति के निराकरण के बाद विज्ञापन के नियमानुसार कुल पदों के विरूद्ध एक तिहाई अभ्यर्थियों को वर्गवार पात्रता अनुसार प्रवेश परीक्षा के लिए बुलाया गया।

आज विभिन्न संस्थाओं से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यालय आए जनप्रतिनिधियों को सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद में हो रही भर्ती प्रक्रिया एवं उसके नियमों एवं वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा पूरी भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन में प्रकाशित नियमानुसार एवं पारदर्शी रूप से की जा रही है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsRaipur

Post navigation

Previous अनुशासन एवं राष्ट्र प्रेम की भावना बढ़ाता है स्काउट गाइड: डॉ प्रेमसाय सिंह
Next 13 नवंबर को परिचय सम्मेलन और  21. 22 जनवरी को होगा विवाह

Related Stories

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • छत्तीसगढ़

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

November 4, 2026
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*

November 4, 2026
विधायक पुरंदर मिश्रा नो नवीन आंगनबाडी केन्द्र भवन का लोकार्पण कर नागरिको को दी शानदार सौगात*
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

विधायक पुरंदर मिश्रा नो नवीन आंगनबाडी केन्द्र भवन का लोकार्पण कर नागरिको को दी शानदार सौगात*

November 4, 2026

Recent Posts

  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • अग्निवीरों पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 25 प्रतिशत अग्निवीर नियमित सैनिक बनेंगे, सेवा कार्यकाल भी बढ़ा
  • विधायक पुरंदर मिश्रा नो नवीन आंगनबाडी केन्द्र भवन का लोकार्पण कर नागरिको को दी शानदार सौगात*
  • राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा अब 3 जनवरी 2027 को*

You may have missed

अग्निवीरों पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 25 प्रतिशत अग्निवीर नियमित सैनिक बनेंगे, सेवा कार्यकाल भी बढ़ा

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.