रायपुर – आज संध्या नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार भारत गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की जयन्ती सद्भावना दिवस के रूप में मनाने नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन में नगर निगम के अपर आयुक्त श्री अभिषेक अग्रवाल, श्री सुनील चंद्रवंशी, सामान्य प्रशासन विभाग के उपायुक्त डॉक्टर आर. के. डोंगरे सहित नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना दिवस सम्बन्धी सामूहिक प्रतिज्ञा राज्य शासन द्वारा जारी सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा पत्र के दिशा – निर्देश के अनुसार दिलवाई.वहीं नगर निगम के सभी 10 जोन कार्यालयों में जोन कमिश्नरगणों द्वारा जोन में पदस्थ नगर निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना दिवस सम्बन्धी सामूहिक प्रतिज्ञा दिलवाई गई.








