रायपुर . राजधानी के वृंदावन हॉल में 8 अगस्त को स्पर्श एक कोशिश वेलफेयर फाउंडेशन ट्रस्ट रायपुर का प्रथम वार्षिकोत्सव अहसास 2022का आयोजन हुआ । जिसमें परमजीत खनूजा एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस सुबोध हरितवाल विशेष अतिथि रहे । कार्यक्रम के संबंध में फाउंडेशन के अध्यक्ष सोनाली लुनिया एवं संस्थापक अनिता लुनिया ने जानकारी दी कि आयोजित कार्यक्रम में फाउंडेशन के सलाहकार समिति के अध्यक्ष जेएस ठाकुर ,पदमा शर्मा एवं वंदना गोलछा भी उपस्थित रही । इसके साथ ही फाउंडेशन की ओर से अपने क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया । कार्यक्रम में विशु अग्रवाल ,टी.के.भोई , जितेंद्र महारा , ममता सुराणा , सुनीता झाबक , मंजू टाटिया , ललिता लुनिया , मीना लुनिया , मधु जैन , अलका ठाकुर प्रकाश सांखला , नीलम पारख , विभा रायपुरिया , विलासराव साखरे , निखत फिरोज , राधिका अग्रवाल , आयुषी टेंबोनिकर , यशस्वी गायकवाड़ कीर्ति बैद , मंजू टाटिया , विजय श्री स्वामी , उमा स्वामी , यश वैद , चंदेश बेदमुथा , राजू डागा , पुष्पेंद्र , हिमांशु राजपूत प्रकाश साहू एवं कोपलवाणी के बच्चे अंजलि देशपांडे भी का सम्मान किया गया।
